spot_img
spot_img
Friday, July 31, 2026
spot_img

कल बच्चों को मत भेजना स्कूल, डीएम ने कर दी है छुट्टी

विकास अग्रवाल
रुद्रपुर (महानाद): कल आपको अपने बच्चों को स्कूल भेजने की जरूरत नहीं है, क्योंकि डीएम उधम सिंह नगर ने कल स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों की छुट्टी कर दी है।

छुट्टी का आदेश जारी करते हुए डीएम उधम सिंह नगर उदयराज सिंह ने कहा है कि मौसम विभाग देहरादून द्वारा 8 अगस्त 2024 से 11 अगस्त 2024 तक येलो अलर्ट जारी किया है तथा उधम सिंह नगर में आज 77.33 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई है। मौसम विभाग के यलो एलर्ट को देखते हुए कल 8 अगस्त 2024, बृहस्पतिवार को जिले के समस्त आंगबाड़ी केंद्रों तथा कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूलों की छुट्टी घोषित की जाती है। आदेश का उल्लंघन करने वाले के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles