नैनीताल (महानाद) : नैनीताल के नये एसएसपी का पदभार संभालते ही एसएसपी मंजूनाथ टीसी का कहर अपराधियों पर टूटने लगा है। नैनीताल पुलिस का स्पष्ट संदश है कि ‘मत करना अपराध नैनीताल में, एसएसपी मंजूनाथ टीसी की पुलिस पहुंचा देगी जेल में’।
आपको बता दें कि एसएसपी नैनीताल मंजूनाथ टीसी के नेतृत्व में पुलिस ने कुछ ही घंटों में लूट की घटना का खुलासा करते हुए दो किशोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूट का माल बरामद कर लिया।
मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि दिनांक 29.10.2025 को निशांत विहार, हल्द्वानी निवासी भगवान सिंह नगदली पुत्र पान सिंह नगदली ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि जब वह मटर गली अपने प्रतिष्ठान से अपने घर मुखानी को जा रहे थे तो तो लगभग 2 बजे के आसपास आनंद बाग, डीआईजी कैंप रोड के पास से गुजर रहे थे तो सुनसान जगह का फायदा उठाकर दो युवक आए और उन्होंने जबरदस्ती करते हुए उनसे मोबाइल फोन और 5,000 रुपए लूट लिए और भाग गए। सूचना पर थाना कोतवाली हल्द्वानी में लूट की धाराओं में मुकदमा दर्ज की गई।
घटना के सफल अनावरण और बरामदगी के लिए एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने अधीनस्थों को सख्त हिदायत दी और निर्देशित किया कि घटना का त्वरित आनावरण करें। एसएसपी के निर्देशों के पालन के क्रम में एसपी सिटी मनोज कत्याल व सीओ नितिन लोहनी के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी अमर चंद्र शर्मा द्वारा टीम गठित कर उक्त घटना में दो नाबालिग लड़कों कर योगा पार्क के निकट से पकड़ कर उनके पास से लूटा गया मोबाइल और 2100 रुपयों नगद बरामद किये गये। दोनों अभियुक्तों को जुवेनाइल बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत कर दिया गया।
एसएसपी नैनीताल मंजूनाथ टीसी ने आम जनता से अपील की है कि अपने बच्चों पर विशेष निगरानी रखने की जरूरत है ताकि नाबालिग बच्चे अनायास किसी बड़े अपराध की जद में आकर आपराधिक गतिविधि में लिप्त होने से बच सकें।
पुलिस टीम में सीओ नितिन लोहनी, प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी अमर चंद्र शर्मा, प्रभारी चौकी हीरा नगर एसआई कृपाल सिंह, हे.कां. इसरार नबी, कां. अनिल गिरी, दिनेश नगरकोटी तथा कांस्टेबल ललित नाथ शामिल थे।
nainital_news | haldwani_news



