spot_img
spot_img
Friday, February 20, 2026
spot_img

शर्मनाक : दोस्त ने दोस्त की हत्या कर शव अपने कमरे में गड्डा खोदकर गाड़ा

सहारनपुर (महानाद) : सहारनपुर में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने अपने दोस्त की हत्या कर उसके शव को अपने ही कमरे में गड्ढा खोदकर दबा दिया।

7 दिसम्बर को जनपद सहारनपुर के थाना गंगोह क्षेत्र के ढलावली गांव निवासी बिट्टू घर से गायब हो गया था। जिसकी गुमशुदगी की सूचना परिजनों ने थाने में दे दी थी लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।

फिर बिट्टू के परिजनों को पता चला कि बिट्टू को आखिरी बार उसी के दोस्त सुनील के साथ देखा गया था। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और टीम गठित कर सुनील को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के दौरान बिट्टू ने बताया कि उसने अपने ही दोस्त बिट्टू का गला रेत कर हत्या कर दी और उसने उसके शव को अपने ही कमरे में गड्ढा खोदकर बोरी में बंद करके दबा दिया। जिसके बाद पुलिस ने सुनील की निशानदेही पर उसी के घर से गड्ढा खुदवाकर बिट्टू का बोरी में बंद शव बरामद कर लिया। वहीं से आला ए कत्ल व साइकिल भी बरामद की गई। हालांकि अभी पुलिस मामले की जांच कर रही है। लेकिन कहीं ना कहीं यह मामला अवैध संबंधों का भी सामने आ रहा है।

मामले का खुलासा करते हुए एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला अवैध संबंधों का लग रहा है। मृतक व सुनील का घर 1 किलोमीटर के दायरे में है। पूरे मामले में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। जल्दी ही विवेचना को समाप्त कर वैधानिक कार्यवाही पूरी की जायेगी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles