सुहानी अग्रवाल
देहरादून (महानाद) : मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने 4 जिलों के डीएम सहित दर्जनों आईएएस/पीसीएस के बम्पर तबादले कर दिये हैं।
राज्यपाल की अपर सचिव स्वाति एस भदौरिया को पौड़ी गढ़वाल का डीएम बनाया गया है।
अपर सचिव बाल विकास प्रशान्त कुमार आर्या को उत्तरकाशी का डीएम बनाया गया है।
प्रबंध निदेशक सिडकुल प्रतीक जैन को रुद्रप्रयाग का डीएम बनाया गया है।
उधम सिंह नगर के सीडीओ मनीष कुमार को चम्पावत का डीएम बनाया गया है।
सीडीओ अल्मोड़ा दिवेश शाशनी को उधम सिंह नगर का नया सीडीओ बनाया गया है।
उधम सिंह नगर के डिप्टी कलेक्टर रविन्द्र बिष्ट को काशीपुर नगर निगम का मुख्य नगर आयुक्त बनाया गया है।
देखें आईएएस अधिकारियों के तबादले की लिस्ट –

देखें पीसीएस अधिकारियों के तबादले की लिस्ट –




