spot_img
spot_img
Thursday, June 18, 2026
spot_img

डॉ. विकास ने बच्चों को दी दांतों के रख रखाव की सही जानकारी

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : क्षेत्र के जाने माने युवा दन्त चिकित्सक डॉ. विकास शर्मा ने आज सुबह सुभाष नगर स्थित साई डेंटल क्लिनिक पर एक विशेष सत्र का आयोजन किया, जिसमें उनके द्वारा बच्चों को दांतों के उचित रख रखाव के बारे में बताया गया। साथ ही दांतो में होने वाली बिमारियों एवं उनसे बचने के उपाय भी बताये।

डॉ. विकास ने बताया कि खान पान के बदलते तरीकों के साथ सही तरीके से दांतों की सफाई न होने के कारण आजकल छोटे बच्चों के साथ साथ बड़ों में भी दांतों कि समस्या पनप रही हैं। ऐसे में सही टूथपेस्ट के साथ सही तरीके से दांतों की सफाई भी बहुत जरुरी है। साथ ही दांतों के लिए लाभप्रद फल जैसे सेब, गाजर एवं डेरी उत्पाद जैसे दही, पनीर इत्यादि का अधिक सेवन करने की सलाह दी। सभी बच्चों ने डॉ. विकास से दिन में दो बार दांत साफ करने का वादा किया। इस अवसर पर बच्चों ने कैरम, खो-खो एवं बैडमिंटन इत्यादि खेल भी खेले। कार्यक्रम के अंत में डॉ. आरसी शर्मा द्वारा बच्चों को पुस्तकें बांटी गयीं।

मौके पर शुभांगी तिवारी, सौरभ शर्मा, शैलेन्द्र, सूरज शर्मा, नेहा, शालिनी शर्मा, शिल्पी अरोरा आदि अभिभावक एवं प्रिंस, काव्य, नंदिका, पारस, आदित्य, महक, कृति, मौली, आरवी, अथर्व, खुशी, वंश आदि बच्चे मौजूद रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles