नानकमत्ता (महानाद) : एसएसपी ऊधम सिंह नगर अजय गणपति द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध अपनाये जा रहे कड़े रुख के परिणामस्वरूप कोतवाली नानकमत्ता पुलिस ने एक युवक-युवती को 14 ग्राम स्मैक/हेरोइन के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत करीब 1,50,000 रुपये आंकी गई है।
आपको बता दें कि एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में जनपद में अवैध नशा तस्करों के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 23.02.2026 की सायंकाल कोतवाली नानकमत्ता पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान सिद्धा नवादिया हाईवे के पास से एक मोटरसाइकिल सवार 1 युवक व 1 युवती को संदिग्ध अवस्था में रोका गया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से कुल 14 ग्राम अवैध स्मैक/हेरोइन बरामद की गई। बरामद स्मैक की बाजार कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपये आंकी गई है। पूछताछ में स्मैक के स्रोत के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई है, जिस पर अग्रिम विवेचना की जा रही है।
स्मैक बरामदगी के आधार पर दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली नानकमत्ता में धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर कोर्ट में पेश कर दिया।
अभियुक्तगण का विवरण –
1. सोनू सिंह पुत्र बलविन्द्र सिंह, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम पूरनगढ़, नौगजा, कोतवाली नानकमत्ता, जनपद ऊधम सिंह नगर।
2. सुनीता कौर पत्नी सुखविंदर सिंह, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम पूरनगढ़, नौगजा, कोतवाली नानकमत्ता, जनपद ऊधम सिंह नगर।
जनपद पुलिस द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध अभियान भविष्य में भी इसी प्रकार निरंतर जारी रहेगा।
पुलिस टीम में चौकी प्रभारी प्रतापपुर राजेंद्र पंत, एएसआई हरीश चंद्र, कां. नवीन जोशी, नीरज नेगी तथा कमला गोस्वामी शामिल थे।



