spot_img
spot_img
Sunday, March 8, 2026
spot_img

झंडा रैली के दौरान पुलिस पर पथराव व तिरंगे का अपमान करने के आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

हल्द्वानी (महानाद) : झंडा रैली के दौरान पुलिस पर पथराव व तिरंगे का अपमान करने के आरोपियों पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरु कर दी है।

एएसआई ट्रेफिक प्रदीप सिंह राणा ने पुलिस को बताया कि दिनांक 15.08.2025 को मेरी ड्यूटी सिटी चौराहा में लगी थी, उनके साथ सीटी सुखदेव, हे.कां. निर्मला, एएसआई सुरेश पाठक, प्रकाश नगरकोटी आदि कर्मचारी मौजूद थे। उनके द्वारा यातायात ड्यूटी के दौरान नैनीताल रोड से आ रही झंडा रैली को निकाला जा रहा था तभी रामपुर रोड की तरफ से जुलूस की शक्ल में लगभग 60-70 लोग अपनी-अपनी गाड़ियों में बोनट, छत व खिड़कियों में बैठकर शोरगुल अभद्रता, गाली गलौच करते हुए आ रहे थे, जिस कारण राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध हो गया। उक्त लोगों को रोकने का प्रयास किया गया तो वह लोग पत्थरबाजी करने लगे, जिससे राजकार्य में बांधा पहुँची एवं इनके द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को भी रोड पर गिराकर अपमानित किया गया।

प्रदीप राणा ने बताया कि उक्त जुलूस के बारे में पूछने पर पता चला कि जुलूस के संचालनकर्ता करन अरोरा, अमन गुप्ता, शुभम गोस्वामी, हर्षित जोशी सहित 60-70 अज्ञात लोग थे। उन्होंने उक्त लोगों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है।

प्रदीप राणा की तहरीर के आधार पर उक्त लोगों के खिलाफ राष्ट्र गौरव अपमान निवारण अधिनियम की धारा 2, बीएनएस की धारा 125, 126(2), 221, 351(2), 351(3), 352 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles