spot_img
spot_img
Tuesday, August 4, 2026
spot_img

5 और 6 अगस्त को काशीपुर में लगेगा फैशन का मेला, मिलेंगी 2000-50000 तक की ड्रेसेस

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद): काशीपुर में पहली बार 5 और 6 अगस्त को उर्वशी दत्त बाली की पहल से डिजाइनर फैशन मेला लगने जा रहा है, जिसमें देश-विदेश के फैशन डिजाइनर अपनी डिजाइनिंग का प्रदर्शन करेंगें। इस प्रदर्शनी में लोगों को डिजाइनरों द्वारा बनाई गईं ड्रेसों को खरीदने का मौका भी मिलेगा। जिनकी कीमत 2000 रुपये से शुरु होकर 50000 रुपये तक होगी।

उक्त जानकारी देते हुए मेयर दीपक बाली की धर्मपत्नी उर्वशी दत्त बाली ने बताया कि पहली बार काशीपुर नगर फैशन और शॉपिंग परिदृश्य में एक नया इतिहास रचने जा रहा है। उर्वशी बाली ने बताया कि 5 और 6 अगस्त को होटल अनन्या रीजेंसी, रामनगर रोड पर 2 दिवसीय फैशन फेस्टिवल सजने जा रहा है। यह केवल एक साधारण शॉपिंग प्रदर्शनी नहीं, बल्कि काशीपुर के लिए एक प्रीमियम फैशन महोत्सव है, जिसके माध्यम से स्थानीय नागरिकों को महानगरों जैसा एक्सक्लूसिव शॉपिंग अनुभव अपने ही शहर में प्राप्त होगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि अब लेटेस्ट फैशन ट्रेंड्स, अंतरराष्ट्रीय डिजाइन और लग्जरी ब्रांड्स की खरीदारी के लिए काशीपुर और क्षेत्र के लोगों को दिल्ली, मुंबई या अन्य बड़े शहरों में नहीं जाना पड़ेगा।

उर्वशी बाली ने बताया कि इस प्रदर्शनी में दुबई और थाईलैंड जैसे अंतरराष्ट्रीय फैशन हब्स के साथ-साथ दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, अमृतसर, मेरठ, लुधियाना, बेंगलुरु, हैदराबाद और मुजफ्फरनगर जैसे प्रमुख शहरों के शीर्ष डिजाइनर्स अपने एक्सक्लूसिव कलेक्शन प्रस्तुत करेंगे। अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स में फाल्गुन सखा (दुबई), कारी (थाईलैंड) और वाची (थाईलैंड) की खास मौजूदगी रहेगी। वहीं राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित नामों में तनछुई (मुजफ्फरनगर), डिजाइन डेकोर व फैशन मंत्रा (दिल्ली), पल्लवी एंड पीयूष (दिल्ली), जस (लुधियाना), गुरु नानक क्रिएशन (अमृतसर), मोजड़ी बाय रंजीत (मुंबई), इकारा (गाजियाबाद), चिकनवेदा (लखनऊ), हर्षित बेरी (कोलकाता) और ज्वेलशाला (मेरठ) सहित कई दिग्गज ब्रांड्स अपनी चमकदार उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

उन्होंने कहा कि आगामी पर्वों को ध्यान में रखते हुए इस एग्जीबिशन में ‘तीज और रक्षाबंधन स्पेशल कलेक्शन’ मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगा। यहाँ एक ही छत के नीचे डिजाइनर सूट, बनारसी व कांजीवरम साड़ियां, लहंगे, इंडो-वेस्टर्न ड्रेसेस, पारंपरिक लखनवी चिकनकारी परिधान, एम्ब्रॉयडरी कलेक्शन, हाई-फैशन ज्वैलरी, प्योर सिल्वर ज्वैलरी, पारंपरिक मोजड़ी, पोटली बैग, एक्सक्लूसिव डिजाइनर राखियां, प्रीमियम होम डेकोर, पेंटिंग्स, इंटरनेशनल मेकअप प्रोडक्ट्स, यूनिक गिफ्ट आइटम्स और होम स्टाइलिंग से जुड़ी वस्तुएं उपलब्ध होंगी। इसके अतिरिक्त, महिलाओं के उत्साह, आत्मविश्वास और अनूठी प्रतिभा को सम्मानित करने के लिए 10 विशेष अवॉर्ड कैटेगरीज की घोषणा की गई है, जिनमें बेस्ट मॉम, बेस्ट स्माइल, बेस्ट आउटफिट, बेस्ट स्टाइल आइकन, मोस्ट ग्रेसफुल लेडी, मोस्ट कॉन्फिडेंट लेडी, बेस्ट एथनिक लुक, मोस्ट फोटोजेनिक, क्वीन ऑफ एलीगेंस और पीपुल्स चॉइस अवॉर्ड शामिल हैं।

उर्वशी बाली ने काशीपुर वासियों से भावुक अपील करते हुए कहा कि यह अद्भुत अवसर शहर के लिए गौरव का क्षण है। उन्होंने सभी से अपने परिवार और मित्रों के साथ 5 और 6 अगस्त को होटल अनन्या रीजेंसी पहुंचकर इस भव्य ‘ग्रैंड फैशन एंड लाइफस्टाइल एग्जीबिशन’ का हिस्सा बनने और प्रीमियम फैशन की नई दुनिया का जीवंत अनुभव लेने का हार्दिक आह्वान किया।

वहीं, डिजाइनर प्रदर्शनी की आयोजक रोमा अरोरा ने कहा कि वे देश के साथ-साथ विदेशों में भी इस तरह की एग्जीबिशन लगाती हैं और उनका उद्देश्य रहता है की आने वाली जनरेशन भी अच्छी से अच्छी डिजाइनिंग सीखें। हमारे साथ बच्चे भी जुड़े हुए हैं जो भविष्य में बेहतर डिजाइनर बनेंगे। उन्होंने कहा कि काशीपुर बहुत शानदार शहर है और यहां पर इस प्रदर्शनी को लगाने में मेरी प्यारी सी छोटी बहन उर्वशी दत्त बाली एवं महापौर दीपक बाली का बहुत बड़ा सहयोग मिला है। इस प्रदर्शनी में फिल्म उद्योग से जुड़े डिजाइनर भी भाग ले रहे हैं, लिहाजा उनका काशीपुर की जनता से विनम्र अनुरोध है की माताएं-बहनें-बच्चे सभी इस प्रदर्शनी में आकर लाभ उठाएं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles