spot_img
spot_img
Tuesday, August 4, 2026
spot_img

पकड़े गये सहजपाल और उसके दोस्तों पर फायरिंग करने वाले 4 हमलावर

गदरपुर (महानाद) : एसएसपी अजय गणपति के कुशल निर्देशन में पुलिस ने कोतवाली गदरपुर क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते फायरिंग करने वाले 6 में से 4 हमलावर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध देशी पिस्टल, तमंचा, जिंदा कारतूस, दो स्कॉर्पियो वाहन एवं अन्य सामान बरामद कर लिया।

आपको बता दें कि दिनांक 27/07/2026 को बेरिया दौलत, केलाखेड़ा निवासी सहजपाल सिंह पुत्र गुरपाल सिंह ने कोतवाली गदरपुर पुलिस को तहरीर देकर बताया था जुलाई 2026 में बाजपुर क्षेत्रान्तर्गत दोनों पक्षों में मारपीट होने की पुरानी रंजिश को लेकर दिनांक 26-07-2026 की सायं 5.50 बजे नामजद आरोपी गण द्वारा सरदार नगर अण्डर पास कट के पास फायरिंग कर उसे व उसके दोस्तों पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी जिससे उसके मित्र गुरशरण उप्पल उर्फ गगन के पैर में गोली लग गई तथा उकत लोगों ने उसके व उसके दोस्त सौरभ बाबा के साथ भी मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। तहरीर के आधार पर धारा 109(1) / 191(3) / 115(2) / 351(3) / 352 / 126(2) बीएनएस बनाम-सौरभ आदि पंजीकृत कर आरोपियों की तलाश शुरु की गई।

एसएसपी अजय गणपति द्वारा वांछित अभियुक्तों की त्वरित गिरफ्तारी के सम्बन्ध में प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देशों के क्रम में एसपी काशीपुर, एसपी सिटी रुद्रपुर तथा सीओ बाजपुर के निकट पर्यवेक्षण व निरीक्षक कोतवाली गदरपुर के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीम बनाकर तथा तकनीकी उपकरणों व भौतिक सुरागरसी पतारसी के जरिये दिनांक 03-08-2026 को हरिपुरा जलाशय के पास गूलरभोज से अभियोग उपरोक्त में वांछित 4 अभियुक्तगणों को घटना में प्रय़ुक्त एक अदद पिस्टल .32 बोर मय एक अदद तमंचा 315 बोर मय 2 अदद जिन्दा कारतूस व घटना में प्रयुक्त 2 स्कोर्पियो के साथ गिरफ्तार किया गया तथा अभियोग में धारा- 3(5) बीएनएस व धारा- 3/5 आय़ुध अधिनियम की बढोत्तरी कर अभियुक्तगण को धारा 109(1) / 191(3) / 115(2) / 351(3) / 352 / 126(2) /3(5) बीएनएस व 3/25 आयुध अधिनियम में गिरफ्तार किया गया।

नाम पता गिरफ्तारशुदा वांछित अभियुक्तगण
1- राजवीर सिंह विर्क (23 वर्ष) पुत्र मांगा सिंह निवासी मुकंदपुर डेरा, गदरपुर।
2- आकाशदीप सिंह (24 वर्ष) पुत्र मंजीत सिंह निवासी बरेली नगर नंबर दो, ग्राम सभा सरोवर नगर, गदरपुर।
3- प्रशान्त सिंह उर्फ मनी उर्फ पिद्दी (29 वर्ष) पुत्र अनिल सिंह निवासी वार्ड नं.-2, गदरपुर।
4- सौरभ कुमार (22 वर्ष) पुत्र नेक राम निवासी शिवपुरी, केलाखेड़ा।

पुलिस टीम में एसआई मुकेश मिश्रा, संजय सिंह बोरा, कां. मोहन भट्ट, राजेन्द्र सिंह बिष्ट तथा मोहन सिंह बोरा शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles