spot_img
spot_img
Friday, January 30, 2026
spot_img

काशीपुर : धूमधाम से निकाली गई भगवान परशुराम की प्रथम शोभायात्रा

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : भगवान परशुराम की जयंती पर ब्राह्मण सभा समिति द्वारा आज शहर में भगवान परशुराम की प्रथम विशाल शोभायात्रा निकाली गई।

आज अक्षय तृतीया के अवसर पर चामुंडा विहार स्थित ब्राह्मण समाज सभा भवन में हवन-पूजन कर प्रसाद वितरण किया गया। इसके पश्चात शाम को ब्राह्मण समाज के लोग भारी मात्रा में किले में एकत्र हुए और भगवान परशुराम के जयकारे के साथ शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा का समापन रामलीला ग्राउंड में हुआ। इस दौरान जगह-जगह लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया। यात्रा के संयोजक मां मंसा देवी शोभायात्रा के प्रमुख विकास शर्मा खुट्टू रहे।

इस अवसर पर ब्राह्मण सभा समिति के अध्यक्ष सुभाष चन्द्र शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम सभी ब्राह्मणों के साथ साथ पूरे भारतवर्ष के लिए पूज्य और श्रद्धा के पात्र हैं। काशीपुर में पहली बार उनके जयंती पर ब्राह्मण सभा समिति द्वारा शोभायात्रा निकाली जा रही है जो कि गर्व का विषय है।

इस मौके पर सुभाष चंद्र शर्मा, विमल गुड़िया, विकास अग्निहोत्री, शैलेन्द्र शर्मा, विकल्प गुड़िया, विजय शर्मा, सर्वेश शर्मा, संजय चतुर्वेदी, विकास शर्मा, आशीष शर्मा, मोहित शर्मा, शोभित शर्मा, गगन कांबोज, मोहित सेहरावत, मुकेश शर्मा, अनूप शर्मा, अभिषेक शर्मा, पीयूष गौड़, प्रशांत शर्मा, गंधार अग्रवाल, सलिल शर्मा, महेश चंद्र शर्मा, सुभाष शर्मा, अनिल शर्मा, अभिषेक पाठक, लक्ष्मी शर्मा, रेखा शर्मा, सुधा शर्मा, मणिमाला शर्मा आदि मौजूद थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles