spot_img
spot_img
Thursday, February 26, 2026
spot_img

गजब : कोरियर की आड़ में नशे का धंधा करती दो सगी बहनें गिरफ्तार

देहरादून (महानाद) : पुलिस ने कोरियर की आड़ में लोगों को नशा उपलब्ध कराने वाली दो सगी बहनों को गिरफ्तार किया है।

बता दें कि जहां उत्तराखंड पुलिस प्रदेश को नशे के चंगुल से छुड़ाने के लिए दिन रात एक किये हुए है। वहीं नशा तस्कर नशे की तस्करी के लिए नये-नये तरीके अपना रहे हैं। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कोरियर की आड़ में नशे का कारोबार कर रही दो सगी बहनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 150 ग्राम अबैध चरस तथा 320 नशीली गोलियां (Alprozalam) तथा तस्करी में इस्तेमाल स्कूटी सं.-यूके 07 बीयू-1897 को बरामद किया गया।

बता दें कि डीआईजी/एसएसपी देहरादून जन्मेजय खण्डूरी द्वारा जनपद देहरादून में मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर रोकथाम हेतु असामाजिक तत्वों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश जारी किये हुए हैं। इसी क्रम में एसपी सिटी सरिता डोबाल व एएसपी/सीओ सदर हिमांशु वर्मा के पर्यवेक्षण में कोतवाली पटेलनगर प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र सिंह चौहान द्वारा मादक पदार्थों की धरपकड़ एवं तस्करी/ बिक्री करने वाले असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने हेतु अलग-अलग टीमों को गठित कर रवाना किया गया। जिसके क्रम में पुलिस टीम द्वारा सूचना तंत्र मजबूत करते हुए दिनांक 23-11-2021 की रात्रि में स्वाति राणा तथा प्रीति राणा पुत्री राजेन्द्र सिंह राणा निवासी सरस्वती विहार, ई- ब्लॉक, लेन नं.-06, थाना नेहरु कालोनी, जनपद देहरादून को वाहन चैकिंग के दौरान मुस्कान चौक, निकट आईएसबीटी के सामने थाना पटेलनगर, देहरादून से गिरफ्तार कर जब उनकी तलाश ली गई तो उनके कब्जे से 150 ग्राम चरस व 320 नशीली गोलियां व तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी को बरामद किया गया।

दोनों युवतियों के विरुद्ध थाना पटेलनगर में एफआईआर सं. 616/2021 धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट व एफआईआर सं. 617/2021 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि वे दोनों सगी बहनें हैं, रिस्पना के पास उनकी कोरियर की दुकान है, जिसकी आड़ में वे दोनों चरस व नशे की दवाई ग्राहक को देती हैं। दोनों युवतियों को आज कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles