विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : अब करोड़ों की लागत से गिरीताल सरोवर का सौंदर्यीकरण किया जायेगा। इसके लिए आज नगर निगम में इसके सौंदर्यीकरण को लेकर बनाये गये प्लान प्रजेंटेशन दिया गया, लेकिन यह सब तभी हो पायेगा जब गिरीताल मन्दिर व सरोवर की देखरेख करने वाली हिन्दी प्रेम सभा इस काम के लिए नगर निगम को इसकी एनओसी (नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट) दे देगी।

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के नेतृत्व में काशीपुर की कायापलट करने में लगे मेयर दीपक बाली ने 31 करोड़ 63 लाख रुपए की लागत से गिरिताल का कायाकल्प करने की योजना बनाई है। जिसका प्लान तैयार हो गया है और आज इसका प्रजेंटेशन नगर निगम सभागार में किया गया।
इस दौरान मेयर दीपक बाली ने बताया कि पूर्व में गिरीताल के सौंदर्यीकरण हेतु मात्र 4.5 करोड़ रुपए स्वीकृत हुए थे, लेकिन इतने पैसे में गिरीताल का सौंदर्यीकरण नहीं हो सकता था। जिस पर मेयर दीपक बाली के विशेष अनुरोध पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सहमति दे दी थी कि जितना भी पैसा खर्च हो, कोई दिक्कत नहीं होगी।
8 जोन में बांटकर बनाए जाने वाले गिरीताल सरोवर में पार्किंग एरिया, वाटर फाउंटेन, जोगिंग ट्रैक, साइकिलिंग ट्रेक बनाये जायेंगे। इसमें ओपन थिएटर, झील और जंगल ट्रैक भी होगा। सुंदर लाइब्रेरी, शानदार इको टूरिज्म की सुविधा, ओपन जिम एवं योग, किड्स प्ले, रेस्टोरेंट, प्राइवेट विलाज, सखीहाट सभी कुछ होगा और यहां आने वाले लोगों को ऐसा एहसास होगा कि जैसे वे कहीं विदेश में आ गये हों।
नगर निगम के इस प्रोजेक्ट में एक अड़चन भी है। नगर निगम का यह प्रोजेक्ट तब तक परवान नहीं चढ़ सकता जब तक गिरीताल की देखरेख कर रही संस्था हिन्दी प्रेम सभा इसके लिए नगर निगम को इस कार्य को करने के लिए एनओसी (नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट) नहीं दे देती।

मेयर दीपक बाली ने हिंदी प्रेम सभा से विनम्र अनुरोध किया कि गिरीताल को सजाने में वह अपना सहयोग दे और जो क्षेत्र उसके अधिकार क्षेत्र में है, उसे गिरीताल के सौंदर्यीकरण में शामिल करने हेतु अपनी सहमति प्रदान करे। उन्होंने कहा कि हिंदी प्रेमसभा ने हमेशा गिरीताल के इस क्षेत्र को संरक्षण देकर बेहतर बनाए रखा उसके लिए हिंदी प्रेम सभा बधाई की पात्र है और उसका नाम यहां बनने वाली लाइब्रेरी पर अंकित किया जाएगा।
वहीं, ‘महानाद’ द्वारा प्रजेंटेशन में गिरीताल मंदिर के सौंदर्यीकरण का जिक्र न होने के सवाल पर मेयर दीपक बाली ने कहा कि गिरीताल सरोवर के साथ-साथ गिरीताल मंदिर का सौंदर्यीकरण भी प्रस्तावित है।
इस अवसर पर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, पीसीयू चेयरमैन राम मेहरोत्रा, मुक्ता सिंह, उप जिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह, तहसीलदार पंकज चंदोला, डॉक्टर यशपाल रावत, मंडल अध्यक्ष मानवेंद्र मानस, अर्जुन सिंह, अशोक पैगिया, विजय चौधरी, प्रजापति समाज के अध्यक्ष राजेश गोला, कैलाश प्रजापति एडवोकेट, पार्षद मयंक मेहता, सतीश शर्मा, पुष्कर बिष्ट, अशोक सैनी, सादिक हुसैन, रवि प्रजापति, शिवांश गोले, अशरफ सिद्दीकी एडवोकेट, हिंदी प्रेमसभा के अध्यक्ष राजवीर सिंह खोखर एडवोकेट, अवनीश चौहान, पार्षद कुलदीप, दीपा पाठक, मदन मोहन पंत, मनोज जग्गा, अमन बाली, मुकेश चावला, सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता अमित कुमार गुप्ता, सहायक अभियंता केशव सिंह, अभिषेक गोयल, सुशील गुड़िया, शशांक गहतोड़ी, नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त विनोद लाल शाह, रेखा सक्सेना, पार्षद अनूप प्रताप सिंह, अमरीश चौहान, मुकेश पाहवा, राजीव सेतिया, कविता यादव, प्रियंका अग्रवाल, चक्रेश जैन, विपिन अरोरा, ईश्वर चंद्र गुप्ता, राजीव अरोरा बच्चू, मानवेंद्र शर्मा, इस प्रेजेंटेशन को बनाने वाले आर्किटेक्ट संस्कृति गुप्ता सक्सेना, इंजीनियर सारांश सक्सेना, अनुराग सिंह, शशांक सिंह आदि मौजूद थे।



