spot_img
spot_img
Tuesday, March 3, 2026
spot_img

लालच बुरी बला : युवक ने गंवा दिये 12 लाख

रुद्रपुर (महानाद) : हमारे बड़े बुजुर्गों की बनाई गई कोई भी कहावत गलत नहीं है। कहते हैं ‘लालच बुरी बला’। ऐसे ही शेयर ट्रेडिंग कर ज्यादा कमाई करने के लालच में एक युवक ने अपने 12 लाख रुपये गंवा दिये।

भूत बंगला, रुद्रपुर निवासी पुष्कर सिह बोरा पुत्र फकीर सिह बोरा ने प्रभारी निरीक्षक, साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन, कुमाऊं परिक्षेत्र, उत्तराखंड को शिकायत्री पत्र लिखकर बताया कि कुछ समय पूर्व उसके टेलीग्राम पर रक्षिता नाम के टेलीग्राम एकाउन्ट से एक मैसेज आया। जिसके द्वारा खुद को ट्रेडिंग कम्पनी की अधिकारी बताकर उसे एक ऑनलाइन ट्रेडिंग पोर्टल का लिंक भेजा और इस लिंक के माध्यम से उसका एक ट्रेडिंग इन्वेस्टमेन्ट एकाउन्ट खुलवाया गया।

पुष्कर ने बताया कि उपरोक्त रक्षिता द्वारा अपने टेलीग्राम एकाउन्ट से उसे ट्रेडिंग सम्बन्धी दिशा निर्देश दिये जाते थे तथा बताया जाता था कि शेयर ट्रेडिंग में निवेश कर कैसे मुनाफा कमा सकते हैं। रक्षिता ने उसे इनवेस्टमेन्ट कर ज्यादा मुनाफा करने का लालच दिया एवं ज्यादा मुनाफा कमाने हेतु इनवेस्टमेन्ट के लिए अन्य टेलीग्राम यूजर्स से सम्पर्क करने हेतु कहा गया। रक्षिता द्वारा दिये गये टेलीग्राम यूजर से उसकी टेलीग्राम के माध्यम से ही ऑनलाइन बातचीत होती थी।

पुष्कर ने बताया कि उक्त टेलीग्राम यूजर्स ने उसे इन्वेस्ट करने के लिए तरह-तरह के लालच दिये एवं इन्वेस्टमेन्ट करने पर ज्यादा मुनाफा कमाने हेतु ज्यादा से ज्यादा इन्वेस्टमेन्ट करने हेतु कहा गया। वह उनके लालच में फंस गया और इनके द्वारा इन्वेस्टमेन्ट करने हेतु कुछ बैंक खाते उसे टेलीग्राम के माध्यम से दिये गये। इन पर विश्वास करते हुए उसने इनके दिये गये बैंक खातों में ज्यादा मुनाफा कमाने के लालच में आकर अपने 2 बैंक खातों से दिनाक 18.06.2025 से 10.07.2025 तक 10 ट्रांजेक्सन के द्वारा कुल 12,01,601 रुपये डाल दिये। इनके द्वारा उस पर विश्वास बनाये रखने हेतु उसे दिनांक 18.06.2025 को उसके बैंक खाते में केवल 2 बार ही 16,782 रुपये तथा 34,041 रुपये वापिस लाभ सहित दिये गये।

पुष्कर ने बताया कि उसके द्वारा निवेश की गयी धनराशि उक्त प्लेटफार्म पर लाभ हानि सहित दिखाई देती थी। चूंकि उनके प्लेटफार्म पर उसके द्वारा निवेश की गयी धनराशि में अत्याधिक लाभ प्रदर्शित हो रहा था, जिस कारण अपनी निवेश की गयी धनराशि को निकालने हेतु उसके द्वारा आग्रह किया गया, तो उनके द्वारा बताया गया कि टास्क पूरा करने पर ही आपकी धनराशि विड्रॉल हो पाएगी अन्यथा नहीं। यदि आप टैक्स के तौर पर 1,41,837 रुपये दोगे तो ही आप अपना पैसा विड्रॉल हो पाएगा। पुष्कर ने बताया कि तब उसे शंका उत्पन्न हुयी कि उसके साथ साइबर धोखाधड़ी की जा रही है, जिस कारण उसे अपने खाते से धनराशि विड्रॉल नहीं करने दे रहे हैं।

पुष्कर ने कहा कि उपरोक्त व्यक्तियों टेलीग्राम यूजर्स द्वारा ट्रेडिंग कम्पनी का फर्जी अधिकारी/कर्मचारी बनकर उसे छल व कपटपूर्वक कम्प्यूटर संसाधनों का दुरुपयोग कर इनवेस्टमेन्ट ट्रेडिंग में निवेश कराने के नाम पर टेलीग्राम एकान्ट के माध्यम से ऑनलाईन ट्रेडिंग करने तथा अधिक मुनाफा कमाने का लालच देकर दिनांक 18.06.2025 से 10.07.2025 तक कुल 12,01,601 रुपये की ऑनलाईन धोखाधड़ी की गयी है। उसके उकत लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर उसकी रकम वापस दिलाये जाने की मांग की है।

पुष्कर सिंह बोरा की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 3(5), 318(4) तथा आईटी एकट की धारा 66डी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कोतवाल रुद्रपुर मनोज रतूड़ी कर रहे हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles