spot_img
spot_img
Friday, February 20, 2026
spot_img

काशीपुर : हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया छठ पूजा महोत्सव

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : पूर्वांचल का सबसे प्रचलित छठ पूजा का त्यौहार बड़े ही हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। प्रदेश में अधिकतर स्थानों पर छठ पूजा के मौके पर महिलाओं ने छठ मैया और भगवान सूर्य की उपासना की।

बता दें कि इस त्यौहार में सुहागिन महिलाएं अपने घर व परिवार की खुशहाली के लिए छठ माता का व्रत करती हैं और छिपते हुए सूर्य देवता को तथा अगली सुबह उगते सूर्य देवता को जल का अर्घ्य देकर अपने परिवार की खुशहाली की मनोकामना करती हैं। पूर्वांचल के लोगों के लिए विशेष महत्व रखने वाला पर्व छठ पूजा इतना प्रसिद्ध त्यौहार है कि लोग इसे दीपावली जैसे त्यौहार से कम नहीं समझते हैं। छठ पूजा का यह त्यौहार सतयुग की कहानी बयां करता है जोकि कृतिका माता की छः बहनों का वर्णन करता है और कृतिका माता को ही छठ माता कहा जाता है जिनकी कि इस त्यौहार में पूजा अर्चना की जाती है।

इस त्यौहार में महिलाएं जल में खड़े होकर छिपते सूर्य देवता को अर्घ्य देकर निर्जल व्रत शुरू करती हैं तथा उगते सूर्य को अर्घ्य देकर अपना निर्जल व्रत खोलती हैं और अपने बच्चों तथा अपने परिवार की खुशहाली की मनोकामना छठ माता तथा सूर्य भगवान से करती हैं। वहीं श्रद्धालु ऐसा मानते हैं कि इस व्रत को सच्चे भाव तथा विधि विधान से करने से सभी मनोकामना पूर्ण होती हैं।

(महादेव नहर पर आयोजित छठ पर्व)

काशीपुर में आठ स्थानों पर छठ पूजा महोत्सव मनाया जाता है जिनमें मोटेश्वर महादेव मंदिर, श्याम पुरम पुलिया, आईजीएल मोड़, सूत मिल कॉलोनी कैंपस, शुगर फैक्ट्री कैंपस, कुंडेश्वरी चौराहा, बसई चौक एवं तीर्थ द्रोणा सागर शामिल है। मोटेश्वर महादेव मंदिर के निकट महादेव नहर के किनारे पूर्वांचल छठ सेवा एवं जन कल्याण समिति के बैनर तले 36 वां छठ महोत्सव मनाया गया। जिसमें भाजपा विधायक हरभजन सिंह चीमा, काशीपुर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संदीप सहगल तथा आप प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक बाली भी मौजूद रहे।

समिति के संस्थापक अध्यक्ष दिनेश प्रसाद ने बताया कि इस दिन अपने व अपने परिवार की खुशहाली के लिए तथा परिवार में आने वाले दुख को दूर करने के लिए छठी मैया से प्रार्थना करने के उद्देश्य से यह व्रत रखा जाता है। उनके मुताबिक 24 घंटे से ज्यादा समय तक का यह व्रत रखा जाता है।

इस मौके पर भाजपा नेता आशीष गुप्ता, कांग्रेस नेत्री मीनू गुप्ता, इंदू मान, अलका पाल, मानवेंद्र मानस, ब्लॉक अध्यक्ष अर्जुन कश्यप, त्रिलोक सिंह चीमा, अरुण चौहान, आशीष अरोरा बॉबी, मंसूर अली, मोहित चौधरी, अमित कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles