spot_img
spot_img
Friday, March 20, 2026
spot_img

हिंदुत्व की तुलना आतंकवादी संगठन से करना निंदनीय : डॉ. सिंघल

पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद व राहुल गांधी द्वारा हिंदुत्व की तुलना दुनिया के सबसे घातक आतंकवादी संगठनों से करने एवं हिन्दुआंे का अपमान किए जाने को लेकर भाजपा ने उनका पुतला फूंका।

नगर के भाजपा एवं युवा मोर्चा के कार्यकताओं ने पूर्व विधायक डॉ. शैलेन्द्र मोहन सिंघल के नेतृत्व में सिंघल नर्सिंग होम से लेकर सुभाष चौक तक सलमान खुर्शीद व राहुल गांधी मुर्दाबाद के नारे लगाकर प्रदर्शन किया तथा सुभाष चौक पर दोनो का पुतला फूँका। वहीं डॉ. सिंघल ने कहा कि सलमान खुर्शीद द्वारा लिखी गई किताब में हिन्दुत्व की तुलना आईएसआईएस आतंकवादी संगठन से की गई जो निंदनीय है। इस तरह की मानसिकता बताती है कि कांग्रेस के लोग समाज को बांटने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के कृत्य का भारतीय जनता पार्टी पुरजोर तरीके से विरोध करती है।

इस मौके पर जसपुर प्रभारी राम मेहरोत्रा, अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष दर्जा राज्यमंत्री मुकेश कुमार, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सुधीर विश्नोई, महामंत्री डॉ. सुदेश कुमार, उपाध्यक्ष खड़क सिंह, मंडी समिति के उपाध्यक्ष सरवन सिंह, व्यापार मंडल के अध्यक्ष तरुण गहलौत, पूर्व सांसद प्रतिनिधि शीतल जोशी, पूर्व विधायक प्रतिनिधि अनिल नागर, अंकुर सक्सैना, अभिषेक चौहान आदि मौजूद रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles