काशीपुर : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 100 मीटर के तिरंगे के साथ निकाली गई विशाल प्रभात फेरी

0
1155

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर काशीपुर में आज प्रातः प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। प्रभात फेरी में प्रशासनिक अधिकारियों, स्कूली बच्चों के साथ साथ विभिन्न राजनैतिक एवं गैर राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं के अलावा सामाजिक संगठनों के सैकड़ों लोगों ने प्रतिभाग किया।

आपको बता दें कि स्वतंत्रता दिवस एवं गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रत्येक वर्ष काशीपुर में पुरानी सब्जी मंडी में छोटे नीम के नीचे से प्रभात फेरी का आयोजन होता चला आ रहा है। इस बार आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में इस प्रभात फेरी को भव्य बनाने के लिए काशीपुर नगर निगम के मुख्य नगर आयुक्त विवेक राय, एसडीएम काशीपुर अभय प्रताप सिंह, तहसीलदार अक्षय कुमार भट्ट तथा खंड शिक्षा अधिकारी आर एस नेगी ने संयुक्त रूप से जिम्मेदारी ली थी। इसी के तहत आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुरानी सब्जी मंडी में छोटे नीम के नीचे से एक प्रभात फेरी का आयोजन किया गया।

Advertisement

प्रभात फेरी 100 मीटर लम्बे तिरंगे के साथ पुरानी सब्जी मंडी से मुख्य बाजार होते हुए महाराणा प्रताप चौक, रतन सिनेमा रोड, मुंशी राम चौराहा, गंगेबाबा रोड मोहल्ला किला से होते हुए वापस छोटे नीम के नीचे आकर समाप्त हुई। प्रभात फेरी के दौरान स्कूली बच्चों के साथ-साथ प्रशासनिक अधिकारी भारत माता की जय वंदे मातरम, स्वतंत्रता दिवस अमर रहे, देश के अमर शहीद अमर रहे का उद्घोष करते नजर आ रहे थे। वही प्रभात फेरी के दौरान वर्षों से प्रभात फेरी में मुख्य भूमिका निभाते आ रहे वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं प्रभात फेरी के आयोजक विमल गुड़िया रामधुन एवं विजय विश्व तिरंगा प्यारा गीत का गान करते चल रहे थे।

प्रभात फेरी में क्या कांग्रेस और क्या भाजपा, क्या बसपा सभी के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं संस्थाओं के ही पदाधिकारी और कार्यकर्ता तिरंगे के नीचे आकर एक हो गए।

इस दौरान मीडिया प्रभात फेरी के संयोजक विमल गुड़िया ने बताया कि प्रभात फेरी आजादी से पूर्व अंग्रेजों के खिलाफ इसी स्थान से प्रभात फेरी निकाली जाती थी। वही आजादी मिलने के बाद से यह प्रभात फेरी नगर पालिका के द्वारा लगातार निकाली जाती रही है और नगर पालिका नगर निगम में तब्दील होने के बाद से आज तक इस प्रभातफेरी का आयोजन नगर निगम द्वारा किया जाता रहा है। उन्होंने कहा कि इस प्रभात फेरी में हर जाति, हर धर्म, हर समाज, हर पार्टी के लोग शामिल होते रहे हैं। आज के इस प्रभात फेरी को सफल बनाने के लिए उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ स्कूली बच्चों और प्रभात फेरी में शामिल हुए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

इस दौरान उप जिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह और मुख्य नगर आयुक्त विवेक राय ने भी प्रभात फेरी में शामिल सभी लोगों तथा स्कूली बच्चों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि आने वाले राष्ट्रीय पर्व पर इस प्रभात फेरी का स्वरूप इससे भी वृहद होगा।

इसी क्रम में क्लीन एण्ड ग्रीन फाउण्डेशन द्वारा प्रभातफेरी का पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया अन्त में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मुकेश मेहरोत्रा के परिवार उनके पुत्र अर्पित मेहरोत्रा, धर्मपत्नी वीना मेहरोत्रा ने स्व . मेहरोत्रा की स्मृति में जलपान की व्यवस्था की।

अन्त में महापौर उषा चौधरी, उपजिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह एवं नगर आयुक्त विवेक राय ने सभी को स्वतन्त्रता दिवस की शुभकामनाऐं दीं एवं समिति के संयोजक विमल गुड़िया ने इस भव्य आयोजन में उपस्थित होने के लिए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

प्रभातफेरी में सुशील गुड़िया, कृष्ण कुमार अग्रवाल, अनुपम शर्मा, शरद मेहरोत्रा, हरीश कुमार सिंह, नरेन्द्र चन्द्र सिंह, सरित चतुर्वेदी, माजिद अली, अलका पाल, रीति नागर, राजेश कुमार एड., अजय टण्डन, मेजर मुनीषकान्त शर्मा, बीके गुप्ता, संजय शर्मा, निशित गुड़िया, मौ. आकिल , नगर निगम के कार्यालय अधीक्षक विकास शर्मा, कर निरीक्षक संजय मेहरोत्रा के साथ ही अब्दुल सलीम एड., अर्पित मेहरोत्रा, मुशर्रफ हुसैन, अनूप चतुर्वेदी, विकल्प गुड़िया, अशोक नेहरू, विनोद मेहरोत्रा, महेन्द्र लोहिया, राकेश मेहरोत्रा, शरद मेहरोत्रा, अज्जू खां, पार्षद वैशाली गुप्ता, मौ. मियां भारती, मंसूर अली, विनोद होण्डा, इकबाल अदीब, सनद पैगिया, कमल गुजराल, राजीव चौधरी, प्रमोद माहेश्वरी, मयंक शर्मा, मनोज कौशिक, गौतम मेहरोत्रा, ब्रह्मा पाल, दीपक गुप्ता, पार्षद विजय बॉबी, इस्तखार छौना, पार्षद मौ. सादिक, राजू गौतम, हसीन खान, शैलेन्द्र मिश्रा एड., सर्वेश बंसल, गौरव गुप्ता आदि उपस्थित थे।