spot_img
spot_img
Thursday, March 26, 2026
spot_img

होली पर बना रहे हैं नैनीताल जाने का प्लान, तो पहले जान लें रूट प्लान

नैनीताल (महानाद) : क्या आप होली पर नैनीताल जाने का प्लान बना रहे हैं। तो ये खबर आपके काम की है। होली के मद्देनजर नैनीताल पुलिस ने नया रूट प्लान बनाया है। पढ़ें क्या है ये प्लान –

एसपी नैनीताल हरबंश सिंह ने बताया कि उच्च न्यायालय उत्तराखंड द्वारा नैनीताल शहर की यातायात व्यवस्था को लेकर ‘वन वे ट्रैफिक प्लान’ ट्रायल बेसिस पर संचालित किए जाने के दिशाद-निर्देश दिए गए हैं।

उक्त आदेश के क्रम में नैनीताल पुलिस द्वारा आज दिनांक 24.03.2024 की प्रातः 8ः00 बजे से 25.03.2024 की प्रातः 08ः00 बजे तक ट्रायल बेसिस पर वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था के अन्तर्गत नैनीताल शहर में प्रवेश करने के लिए सभी टूरिस्ट वाहनों को हल्द्वानी-काठगोदाम मार्ग से ही नैनीताल शहर में प्रवेश कराया जायेगा तथा नैनीताल शहर से बाहर जाने वाले टूरिस्ट वाहनों को केवल नैनीताल-कालाढूंगी मार्ग से ही भेजा जायेगा।

इसके अतिरिक्त किसी भी टूरिस्ट वाहन को कालाढूंगी-नैनीताल मार्ग से नैनीताल शहर जाने की अनुमति नही दी जायेगी।

एसपी ने अपील की है कि नैनीताल घूमने आ रहे हैं सभी आगंतुक पर्यटकों से अनुरोध है कि कृपया उपरोक्त यातायात प्लान को देखकर ही अपनी यात्रा प्लान करें।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles