spot_img
spot_img
Monday, May 18, 2026
spot_img

रुद्रपुर में भाजपा प्रत्याशी विकास शर्मा एमकॉम, निर्दल राजकुमार ठुकराल एमए और आप प्रत्याशी किरन विश्वास ने की है 10वीं तक की पढ़ाई

रुद्रपुर (महानाद) : रुद्रपुर में मेयर पद के लिए कुल 8 लोगों ने नामांकन किये हैं।
1. भाजपा प्रत्याशी विकास शर्मा ने एमकॉम तक की पढ़ाई की है और वे व्यापार करते हैं।
2. कांग्रेस प्रत्याशी मोहनलाल खेड़ा ने स्नातक की पढ़ाई की है और वे खेती करते हैं।
3. सपा प्रत्याशी इमरान अहमद अंसारी ने स्नातक की पढ़ाई की है और वे व्यापार करते हैं।
4. आम आदमी पार्टी प्रत्याशी किरन विश्वास ने 10वीं तक की पढ़ाई की है और उनकी कॉस्मेटिक की शॉप है।
5. पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने निर्दल के तौर पर पर्चा भरा है। उन्होंने एमए किया है और उन्हें पेंशन व किराये से आमदनी है।
6. निर्दल संजय ठुकराल ने 10वीं तक की पढ़ाई की है और वे प्रोपर्टी डीलर हैं।
7. निर्दल अजय कुमार 8वीं पास हैं और किराना स्टोर चलाते हैं।
8. निर्दल नूर अहमद 6ठीं क्लास पास हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles