spot_img
spot_img
Wednesday, February 25, 2026
spot_img

अमन कमेटी की बैठक में की मोहर्रम का त्यौहार शांतिपूर्वक मनाने की अपील

पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : कोतवाली परिसर में एसडीएम चतर सिंह चौहान की अध्यक्षता में अमन कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों द्वारा मोहर्रम के त्यौहार को शांतिपूर्वक एवं सौहार्दपूर्ण परंपरागत बातावरण में मनाने की अपील की गई।

एसडीएम चतर सिंह ने कहा कि त्यौहार में कोई नई परंपरा न जोड़ें। बैठक में मोहर्रम के जुलूस के दौरान आने वाली समस्याओं को सुना गया व समस्याओं के निराकरण हेतु लोगों से सुझाव मांगे गए। अधिकारीयों ने संबंधित समस्याओं के निराकरण हेतु हर संभव प्रयास किए जाने का आश्वासन दिया गया। जनता से अपील की गई कि मोहर्रम के जुलूस के दौरान रास्ते में मौजूद बिजली के तारों को दुरस्त कर ऊंचा कर लें। कहा कि विद्युत विभाग द्वारा भी उचित कार्यवाही कर इस समस्या का निराकरण किया जाएगा। मोहर्रम पर्व को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु आम जनता से सहयोग देने की अपील की गई।

बैठक में एसडीएम चतर सिंह चौहान, क्षेत्राधिकारी दीपक सिंह, प्रभारी कोतवाल जावेद मलिक, बिजली विभाग के एसडीओ सद्दाम अली, नगर पालिका ईओ शाहिद अली, चेयरमैन नौशाद सम्राट, एसआई सुशील कुमार, हरीश आर्य, कांस्टेबल कुलदीप सिंह, अरुण कुमार, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष राजकुमार चौहान, सुधीर विश्नोई, रूबी पधान सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति, सामाजिक कार्यकर्ता, स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles