spot_img
spot_img
Thursday, February 26, 2026
spot_img

जसपुर ब्रेकिंग : फीका बैराज का बढ़ा जलस्तर, डीएम को दिये सावधानी बरतने के निर्देश

जसपुर (महानाद) : उत्तराखंड में हो रही भारी बारिश के कारण फीका बैराज का जलस्तर अधिकतम बाढ़ स्तर से ऊपर हो गया है। वहीं बंगापानी, मुनस्यारी में गौरी गंगा नदी खतरे केनिशान से ऊपर प्रवाहित हो रही है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र उत्तराखंड के ड्यूटी आफिसर/अनु सचिव सतेन्द्र बर्मन ने उधम सिंह नगर व पिथौरागढ़ के जिलाधिकारियों को पत्र लिखकर निम्न सावधानिया बरतने के निर्देश दिये हैं –

– सुरक्षा बनाये रखते हुए आवागमन में नियंत्रण बरता जाये।
– आपदा प्रबंधन आईआरएस प्रणाली के अधिकारी हाई अलर्ट पर रहेंगे।
– समस्त राजस्व उपनिरीक्षक, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी अपने क्षेत्रों में बने रहेंगे।
– उक्त अवधि में किसी भी अधिकारी/कर्मचारी के फोन स्विच ऑफ नहीं रहेंगे।
– नगर एवं कसबाई क्षेत्रों में नालियों एवं कलवटों के अवरोधों को दूर किया जाये।

देखें पूरा आदेश –

23.08.2023 Water level warning

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles