कार्यकारिणी गठन : इनरव्हील क्लब जसपुर की संगीता अध्यक्ष व छवि महासचिव

0
147

पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : इनरव्हील क्लब की नई कार्यकारिणी का का गठन सर्वसम्मति से हो गया। संगीता शर्मा अध्यक्ष तथा छवि वर्मा महासचिव बनी।

मौहल्ला पट्टी चैहान में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ महिला चिकित्सक डॉ. सीमा चैहान ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सदस्यों ने सर्वसम्मति से संगीता शर्मा को अध्यक्ष, ममता अग्रवाल को उपाध्यक्ष, छवि वर्मा को महामंत्री, पूजा अग्रवाल को कोषाध्यक्ष, चारुल तथा पूनम गुप्ता को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया। सदस्यों ने निवर्तमान कार्यकारिणी की सदस्यों का आभार प्रकट किया।

Advertisement

इस मौके पर नशे की लत को दूर करने के लिए, तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने के लिए जागरूकता अभियान शुरू करने, पर्यावरण की रक्षा के लिए वृक्षारोपण करने, सामाजिक कार्य करने की कार्य योजना तैयार की। वहीं डॉ. आस्था बंसल व डॉ. दीप्ति बंसल को एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने पर बधाई दी। नवगठित कार्यकारिणी सदस्यों ने सभी का आभार प्रकट किया। ?

इस अवसर पर पूर्व अध्यक्षा रेनू गोयल, नेहा बंसल, पारुल बंसल, मीनल, अर्चना, रिचा, शिवानी, बबीता, डॉ. रेखा आदि उपस्थित रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here