spot_img
spot_img
Thursday, February 26, 2026
spot_img

10 लाख की स्मैक के साथ पकड़ा गया आईटीआई का छात्र

हल्द्वानी (महानाद) : पुलिस ने एक आईटीआई के छात्र को 10 लाख रुपये कीमत की 105 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।

मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर धामी द्वारा राज्य में नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे मिशन ड्रग फ्री देवभूमि-2025 को सार्थक करने की दिशा में उनके आदेश पर जनपद में नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत विगत रात्रि एसपी सिटी हरबन्स सिंह, सीओ लालकुआं संगीता, तथा सीओ ऑप्स नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष चोरगलिया भगवान महर तथा एसओजी प्रभारी अनीश अहमद ने पुलिस टीम के सज्ञथ संयुुक्त अभियान चलाते हुए मुखबिर की सूचना पर चैकिंग के दौरान ग्राम अमाऊ, खटीमा निवासी आईटीआई के छात्र अभय (19 वर्ष) पुत्र सत्यप्रकाश को एमवीआर वन विभाग बैरियर के पास, चोरगलिया क्षेत्र में स्मैक की तस्करी करते हुए गिरफ्तार कर लिया।

तलाशी लेने पर अभय के कब्जे से 105 ग्राम स्मैक बरामद की गयी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर थाना चोरगलिया में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। अंतर्गत अभियोग दर्ज किया गया।

पुलिस टीम में एसओजी प्रभारी अनीश अहमद, एसआई दीपक बिष्ट, हे.कां. हेमंत सिंह, ललित श्रीवास्तव, कां. चंदन सिंह तथा नवीन भट्ट शामिल थे।

पुलिस टीम की इस कार्रवाई के लिए एसएसपी नैनीताल द्वारा 2,500 रुपए का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles