spot_img
spot_img
Saturday, February 21, 2026
spot_img

जयगुरु ज्वैलर्स की मालकिन से मांगी 50 लाख की रंगदारी

रिम्पी बिष्ट

हल्द्वानी (महानाद) : नैनीताल रोड स्थित जयगुरु ज्वैलर्स की मालकिन को एक अज्ञात नम्बर से फोन कर 50 लाख की रंगदारी मांगी गई है। रंगदारी न देने पर बच्चों समेत जान से मारने की धमकी दी गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही उक्त नंबर को सर्विलांस पर लगा दिया है।

जय गुरु ज्वैलर्स की मालकिन रीता खंडेलवाल ने पुलिस को तहरीर  बताया कि उनके पास अज्ञात नम्बर से फोन आया। जिसमें फोन करने वाले ने अपना नाम दल्लू बताया और 50 लाख की डिमांड की। उसने धमकी भी दी है कि 50 लाख रुपये न देने पर बच्चों समेत जान से मार दिया जाएगा। परेशान रीता ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई।

इधर, पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles