spot_img
spot_img
Wednesday, July 29, 2026
spot_img

कामयाबी : पुलिस ने पकड़ा चांदी के सिक्कों से भरा घड़ा

रिम्पी बिष्ट

हल्द्वानी (महानाद) : कोतवाली के मंडी चौकी क्षेत्र पुलिस को उस वक्त बड़ी सफलता हाथ लगी जब मोती नगर बैरियर पर पुलिस द्वारा सघन चेकिंग की जा रही थी। रात को पुलिस द्वारा की जा रही चेकिंग में एक गाड़ी से घड़ा बरामद किया गया और इस घड़े (गागर) में 1224 चांदी के सिक्के मिले है।

मिली जानकारी के अनुसार मंडी चौकी प्रभारी दिनेश चंद्र जोशी ने टीम के साथ जब मोती नगर बैरियर पर चेकिंग शुरू की। इस दौरान गाड़ी संख्या यूके 04 के 5233 से चांदी से भरा एक घड़ा बरामद किया गया। जब वाहन चालक से उन सिक्कों के बारे में पूछा गया तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला, जिसके बाद पुलिस ने घड़े को कब्जे में ले लिया और आयकर विभाग को घटना की जानकारी दे दी है।

बताया जा रहा है घड़ा 1224 चांदी के सिक्कों से भरा हुआ था।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles