spot_img
spot_img
Friday, February 20, 2026
spot_img

जसपुर मंडी समिति में लगे जनता दरबार में मंत्री यतीश्वरानन्द ने सुनी समस्याएं

पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : प्रदेश के ग्राम्य, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग, भाषा तथा पुनर्गठन मंत्री एवं जनपद प्रभारी मंत्री स्वामी यतीश्वरानन्द की अध्यक्षता में जसपुर मण्डी समिति में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमे विभिन्न फरियादियों द्वारा 265 से अधिक शिकायतों/समस्याओं को मंत्री ने गम्भीरता से सुनते हुये अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया व शेष समस्याओं के निस्तारण हेतु सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिये।

जनता दरबार में अधिकतर महिला बाल विकास, पूर्ति विभाग, समाज कल्याण, राजस्व, लोनिवि, विद्युत, पंचायतीराज, स्वास्थ्य, उरेडा, सिचांई, जल संस्थान, जन निगम, नगर पालिका, शिक्षा आदि विभागों से सम्बन्धित समस्यायें जनता दरबार में लोगों द्वारा प्रस्तुत की गयी। मंत्री यतीश्वरानन्द ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि जो समस्या/शिकायतें आम जनता द्वारा दी गयी हैं, उन्हे अधिकारी गम्भीरता से लेते हुये आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आदेशों के तहत आज यहां पर जनता दरबार का आयोजन किया गया है। जनता दरबार में आईं जो समस्यायें जिस अधिकारी से सम्बन्धित हैं वे अपने स्तर पर लम्बित न रखें, क्योंकि मुख्यमंत्री धामी का सख्त आदेश है कि किसी भी कार्य की लम्बित न रखा जाये। उन्होंने कहा कि आगे भी सरकार जनसमस्याओं के निस्तारण हेतु जनता दरबार का आयोजन करती रहेगी ताकि छोटी-छोटी समस्याओं का सामाधान स्थानीय स्तर पर तत्काल किया जा सके।

इस दौरान मंत्री यतीश्वरानन्द द्वारा एनआरएलएम योजना के अन्तर्गत गठित स्वयं सहायता समूहों को कम्युनिटी इन्वेस्टमेन्ट फन्ड (सीआईएफ) के अन्तर्गत तुलसी कलस्टर को 12 लाख 65 हजार, हिमान्या कलस्टर को 6 लाख 60 हजार व सीयोग कलस्टर को 13 लाख 75 हजार का स्वीकृति प्रमाण पत्र दिया। सीआईएफ कलस्टर के प्रत्येक स्वयं सहायता समूह को 55-55 हजार का स्वीकृति प्रमाण पत्र सौंपे गये। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह से प्रदेश में 3 लाख से अधिक माता-बहनें जुड़ी हैं जो प्रदेश के विकास व अपने आप को आत्मनिर्भर बनाने का सराहनीय प्रयास है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि अधिक से अधिक माता-बहनों को स्वरोजगार से जोड़ा जाये ताकि हमारी माता-बहनें अपने आप को आत्मनिर्भर बना सकें। उन्होंने कहा कि आने वाले समय मंे समूहों को और बढ़ावा दिया जायेगा। उन्होंने उपस्थित माता-बहनों से कहा कि जो चैक आज दिया गया है उम्मीद है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में प्रदेश ही नही देश के लिये एक अच्छा कार्य करेंगी। उन्हांेने सम्बन्धित अधिकारी को निर्देश दिये कि समूह की माता-बहनें किसी प्रकार की भी अपनी समस्या लेकर आती है तो उनको गम्भीरतापूर्वक सुनते हुये उनका तत्काल निस्तारण करना सुनिश्चित करें।

इससे पूर्व जिलाधिकारी रंजना राजगुरू ने जनता दरबार में मंत्री यतीश्वरानन्द को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत व अभिनन्दन किया। उन्हांेने कहा कि सभी विभाग समस्याओं को गम्भीरता से लेते हुये मंत्री के निर्देशानुसार तत्काल समस्याओं का निस्तारण करें। उन्हांेने कहा कि सम्बन्धित समस्या के सम्बन्ध में लाभार्थी को दो दिन के भीतर वस्तुस्थिति से अवगत कराते हुये समस्याओं को 15 दिन के भीतर निस्तारण करना सुनिश्ति करें। जो शिकायत जिस स्तर की है उसे उस स्तर तक शीघ्र भेजना सुनिश्चित करें ताकि समस्या का समाधान शीघ्र किया जा सके। उन्होने कहा कि जिस किसी स्तर पर समस्यायें लम्बित पायी गयीं उसके खिलाफ कठोर कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

इस दौरान विकास योजनाओं से जुड़े सभी विभागों द्वारा अपने-अपने स्टाल लगाये गये जिनमे अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा अपने-अपने विभागों की योजनाओं के बारे में आम जनता को बताया व लाभान्वित किया।
इस अवसर पर विधायक आदेश चौहान, पूर्व विधायक शैलेन्द्र मोहन सिंघल, विनय कुमार रुहेला, एससी एसटी आयोग अध्यक्ष मुकेश कुमार, मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगई, उप जिलाधिकारी सुन्दर सिंह, पीडी हिमांशु जोशी, डीडीओ डॉ. महेश कुमार, सीएमओ डॉ. डीएस पंचपाल, मुख्य शिक्षा अधिकारी आरसी आर्य, सहायक निदेशक मत्स्य संजय कुमार छिम्वाल, जिला प्रोबेशन अधिकारी वर्षा, जिला युवा कल्याण अधिकारी मोहन सिंह नगन्याल, शीतल जोशी, मनोज पाल, बलराम तोमर, खिलेंद्र चौधरी, उप ब्लॉक प्रमुख गुरमेज सिंह, सरवन सिद्धू आदि मौजूद रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles