जनवरी माह का राशिफल : पं. गोविन्द राम की कलम से

0
432

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : जनवरी माह का राशिफल
मेष (चू, चे, चौ, ला, ली, लू, ले, लो, अ): पूर्वार्द्ध में राशि स्वामी मंगल अष्टमस्थ केतु युक्त होने से निकटस्थ बन्धुओं के साथ वाद विवाद रहेगा। धन लाभ अल्प, स्वभाव में क्रोध, स्वास्थ्य में विकार रहेगा। ता. 16 से मंगल भाग्यस्थ होने से संघर्ष के बाद भाग्यवश आय व लाभ के साधन बनते रहेंगे। भाग्योन्नति के अवसर प्राप्त होंगे।
उपाय – चार मंगलवार को हनुमान जी को चोला चढाएं, शुभ रहेगा।
वृष (ई, उ, ए, ओ, वा, वि, वु, वे, बो): इस राशि पर राहु का संचार तथा राशि स्वामी शुक्र अष्टमस्थ सूर्य मंगलादि ग्रहों के साथ संचार करने से बनते कार्यो में विघ्न बाधाओं का सामना रहेगा। स्वास्थ्य सम्बन्धी विशेष सावधानी बरतें। खर्च भी बढ़ चढ़कर होगा। ता. 12 से शुक्र उदय होने से उलझनों रुकावटों के बावजूद निर्वाह योग्य आय के साधन बनते रहेंगे।
उपाय – 21 दिनों तक चीटिंयों को भुना आटा दें, बहुत ही शुभ रहेगा।
मिथुन (क, की, कु, घ, ड, छ, के, को, ह): राशि स्वामी बुद्ध अष्टमस्थ शनि युक्त रहने से स्वास्थ्य सम्बन्धी कष्ट अधिक रहेंगे। पेट वायु एवं कफादि रोगों के कारण मानसिक तनाव रहे। पारिवारिक उलझनें कार्य व्यवसाय में परेशानियां रहेंगी। शनि की ढैया के कारण परिस्थितियां विपरीत रहेंगी।
उपाय – नित्य 29 दिनों तक 5 माला प्रतिदिन महामृत्युंजय मंत्र का जप करें, शुभ रहेगा।
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो): मासारम्भ से बुध शनि की दृष्टियां रहने से स्वास्थ्य विकार तथा आय के साधनों में अड़चन रहेंगी। व्यर्थ का वाद विवाद, मानसिक तनाव, सरकारी क्षेत्र से परेशानी। शत्रु द्वारा हानि की सम्भावना बनी रहेगी। यद्यपि विशेष परिश्रम एवं पारिवारिक सहयोग से समस्याओं का निदान होगा।
उपाय – नित्य राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करेें, शुभ रहेगा।
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे): ता. 13 तक सूर्य पंच्चमस्थ शुक्र युक्त होने से धनलाभ एवं भाग्योन्नति के विशेष अवसर मिलेंगे। ता. 14 से सूर्य षष्ठ होने से धन अपव्यय परन्तु गुरू की सप्तम दृष्टि होने से कठिनाईयों के बावजूद निर्वाह योग्य आय के साधन बनते रहेंगे।
उपाय – नित्य 21 दिनों तक आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें, शुभ रहेगा।
कन्या (टो, प (प्र), पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो): मासारम्भ से ही राशि स्वामी बुध पंचमस्थ संचार करने से निर्वाह योग्य आय के साधन बनते रहेंगे। भविष्य के सम्बन्ध में विशेष दीर्घ योजनाएं बनेंगी। ता. 14 से बुध वक्री होने से बनते हुए कार्यो में विघ्न तथा विलम्ब होगा।
उपाय – पन्ना रत्न धारण करें और बुधवार को हरी चीजों का दान करें, शुभ रहेगा।
तुला (री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते): राशि स्वामी शुक्र धनुराशिस्थ तथा शनि चतुर्थस्थ होने से शनि की ढय्या का प्रभाव रहेगा। आय से खर्च अधिक रहेगा। वृथा मानसिक तनाव रहेगा। कार्यक्षेत्र में संघर्ष अधिक रहेगा। यद्यपि परिश्रम के प्रभाव से गुजारे लायक आये के साधन बनते रहेंगे।
उपाय – शनि चालीसा का पाठ करें, शुभ रहेगा।
वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, पा, पी, यू): केतु का संचार तथा राशि स्वामी मंगल द्वितीयस्थ होने से बनते कार्यों में विघ्न घरेलू व आर्थिक परेशानियां बढ़ेगी। मन अशान्त एवं असन्तुष्ट रहेगा। पारिवारिक उलझनें वृथा भागदौड़ एवं निकट बन्धुओं से मनमुटाव रहेगा।
उपाय – मकर संक्राति के दिन कंबल का दान करें, शुभ रहेगा।
धनु (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, डा): इस राशि पर मंगल शुक्र की स्थिति होने से धन का लाभ होगा। लेकिन खर्चो की अधिकता से मानसिक तनाव व क्रोध की भावना अधिक रहेगी। भाई बन्धुओं से मनमुटाव, धार्मिक कार्यो में रुचि बढ़ेगी। शनि की साढ़े साति के कारण स्वास्थ्य सम्बंधी परेशानियां भी रहेगी।
उपाय – चार शनिवार को हनुमान जी को चोला चढ़ाएं, शुभ रहेगा।
मकर (भे, ज, जी, जू, जे, जो, ख, खी, खू, खे, खो, ग, गी): मासारम्भ से ही इस राशि पर बुध शनि का संचार रहने से व्यवसाय में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। परन्तु विरोधियों द्वारा अड़चनों के कारण विशेष लाभ प्राप्त न हो, ता. 14 से निकटस्थ भाई बन्धुओं से मनमुटाव, कोर्ट कचहरी भी हो सकती है।
उपाय – नित्य 21 दिनों तक बगुलामुखी चालीसा का प्रातः 5 बजे पाठ करें, शुभ रहेगा।
कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा): मासारम्भ से गुरू का संचार होने से किसी श्रेष्ठ व्यक्ति की सहायता द्वारा व्यवसाय में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। धर्म कर्म में रुचि रहेगी। आर्थिक उलझनों के कारण मानसिक तनाव भी रहेगा।
उपाय – बृहस्पतिवार को पीली वस्तुओं का दान करें, विशेष लाभ रहेगा।
मीन (दी, दू, थ, झ, दे, दो, चा, ची): राशि स्वामी गुरू द्वादश भाव में होने से अत्याधिक संघर्ष के बाद निर्वाह योग्य आप से साधन बनेंगेे। स्वास्थ्य एवं वाहन सम्बन्धी परेशानियां पैदा होंगी। परिवार में व्यर्थ की भागदौड़ और खर्च की अधिकता रहेगी।
उपाय – बृहस्पतिवार को केला फल दान करें, शुभ रहेगा।

।। श्री ठाकुर देवाय नमः ।।

Advertisement

पं. गोविन्द राम
ज्योतिषाचार्य

श्री बांके बिहारी मन्दिर

यहाँ पर पूजा-पाठ, सुन्दर काण्ड, अखण्ड रामायण, रुद्राभिषेक, हस्त रेखा
राशि रत्न, विवाह मिलान, जागरण पार्टी आदि के लिए सम्पर्क करें।
असाध्य को साध्य, मुश्किल को आसान बना देता है ज्योतिष

श्री बांके बिहारी मन्दिर, मौहल्ला रहमखानी, पुरानी सब्जी मण्डी, काशीपुर (उ.सिं.नगर)

मो.:  8171689447

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here