spot_img
spot_img
Friday, February 20, 2026
spot_img

जसपुर : अजय अग्रवाल ने की घर वापसी, बोले फिर बनेगी भाजपा सरकार

पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : विधानसभा के चुनाव में जसपुर क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के विधायक पद के प्रत्याशी रहे अजय अग्रवाल ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर घर वापसी कर ली।

आपको बता दें कि भाजपा के नगर अध्यक्ष एवं अन्य वरिष्ठ पदों पर रहे अजय अग्रवाल ने लगभग 40 वर्षों तक पार्टी की सेवा की। विभिन्न कारणों से नाराज होकर अजय अग्रवाल ने पार्टी को छोड़ दिया। कुछ समय के बाद दिल्ली जाकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एवं उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के समक्ष आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर जसपुर विधान सभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के टिकट पर विधायक पद पर चुनाव लड़ा। जिसमें अजय अग्रवाल ने हार के बावजूद भी अच्छे वोट हासिल किये।

अब अजय अग्रवाल ने लगभग 4 साल के अंतराल के बाद फिर से पार्टी में शामिल होकर घर वापसी की है। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सहित कई वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में अजय अग्रवाल ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

कुंडेश्वरी स्थित पार्टी कार्यालय में भाजपा कोर कमेटी की बैठक के दौरान पार्टी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा की मौजूदगी में अजय अग्रवाल ने प्रमुख व्यवसाई अंकुर विश्नोई, नरेश सागर, श्वेतांग अग्रवाल सहित कई लोगों के साथ भारतीय जनता पार्टी की पुनः सदस्यता ग्रहण की। मौजूद पार्टी नेताओं ने सभी का फूल मालाएं पहनाकर भाजपा परिवार में स्वागत किया।

अजय अग्रवाल ने पार्टी में शामिल होकर पार्टी के लिए पहले से अधिक समर्पित होकर कार्य करने का भरोसा दिलाया। साथ ही पूर्ण बहुमत से 400 पार के साथ भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प लिया।

इस दौरान एससी आयोग अध्यक्ष मुकेश कुमार, विवेक सक्सेना, पूर्व मंडी अध्यक्ष काशीपुर वेद प्रकाश तिवारी, अम्बिक चौधरी आदि भी मौजूद रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles