जसपुर (महानाद) : महावीर भगवान के जन्म कल्याणक के पावन अवसर पर महिला जैन मिलन अरिहंत जसपुर के सदस्यों ने वीरांगना सुषमा जैन के घर पर आयोजित कार्यक्रम में भगवान महावीर के जन्म कल्याणक महोत्सव को हर्षाेल्लास के साथ मनाया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता वीरांगना सलोनी जैन ने की एवं संचालन चारुल जैन ने किया। वीरांगना चारुल जैन ने भगवान महावीर के बताए हुए अहिंसा के मार्ग को जीवन में अपनाने एवं भगवान महावीर के जिओ और जीने दो के सिद्धान्त को अंगीकार कर मानव जीवन सफल बनाने पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम में समयबद्धता का पुरस्कार वीरांगना पायल जैन को दिया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ महावीर प्रार्थना के साथ किया गया तत्पश्चात भगवान महावीर के भजन एवं नृत्य आदि का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भगवान महावीर के बाल रूप की अत्यंत ही मनमोहक प्रस्तुति एक पालने में की गई जिसे सभी उपस्थित वीरांगनाओं एवं बच्चों ने पालने में भगवान महावीर के बाल रूप को झूला कर भक्ति की। उपस्थित सभी बच्चों को उनकी सुंदर प्रस्तुति के लिए पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम में रेखा जैन, कुसुम जैन, अनीता जैन, लक्ष्मी जैन, शिवानी जैन, प्रियंका जैन, शिवांगी जैन, दिव्या जैन आदि उपस्थित रहे।



