spot_img
spot_img
Wednesday, February 11, 2026
spot_img

जसपुर : न्यायिक मजिस्ट्रेट मनोज सिंह राणा ने लोक अदालत में किया 90 वादों का निस्तारण

पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : जसपुर में आयोजित लोक अदालत में वादकारियों ने अपने वाद निस्तारित कराने को लेकर काफी रूचि ली। लोक अदालत में 90 वादों का निस्तारण किया गया।

उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जसपुर सिविल कोर्ट में न्यायिक मजिस्ट्रेट मनोज सिंह राणा की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसमें वादकारियों ने अपने-अपने मुकदमों का निस्तारण कराने में काफी रूचि दिखाई। लोक अदालत में पैनल अधिवक्ता राजवीर सिंह ने अपनी सक्रिय भूमिका निभाई व अन्य अधिवक्ताओं ने भी लोक अदालत के आयोजन में पूर्ण सहयोग किया। लोक अदालत में फौजदारी के 87 व दीवानी के 3 वादों कुल 90 वादों का निस्तारण किया गया।

वादकारियों ने लोक अदालत में अपने वर्षों से लम्बित पड़े वादों का निस्तारण होने पर हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि लोक अदालत का बहुत महत्व है। लोक अदालत में वाद सहजपूर्ण ढंग से निस्तारित हो जाते हैं। न्यायिक मजिस्ट्रेट मनोज सिंह राणा ने सभी सम्बंधित अधिवक्ताओं व वादकारियों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर राजीव कुमार एडवोकेट, नितिन कुमार गोला, सत्य प्रकाश सिंह, अजीत सिंह, मनदीप चौधरी, अनीस अहमद, अंकुर जैन, अनिल जोशी आदि अधिवक्ताओं ने लोक अदालत में सिविल एवं फौजदारी मामलों का निस्तारण कराया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles