spot_img
spot_img
Wednesday, February 25, 2026
spot_img

जसपुर : कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी अराजकता – युगल किशोर पन्त

पराग अगवाल
जसपुर (महानाद) : जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला निर्वाचन अधिकारी युगल किशोर पन्त तथा एसएसपी उधम सिंह नगर बरिंदरजीत सिंह ने मय सुरक्षाबलों व प्रशानिक अमले के साथ शहर में फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च की शुरुआत सुभाष चौक से की गई जोकि मेन बाजार, ठाकुर मंदिर, गाँधी पार्क, ठाकुरद्वारा बस स्टैंड, पट्टी चौहान, सरकारी अस्पताल जीजीआईसी रोड होते हुए शहर की प्रमुख गलियों में किया गया।
इस मौके पर जिलाधिकारी पन्त ने कहा कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 को भय रहित माहौल में स्वतन्त्र, निष्पक्ष, शान्तिपूर्ण एवं पारदर्शिता के साथ सम्पन्न कराया जाएगा। जनपद में किसी भी प्रकार की अराजकता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
जिलाधिकारी ने जनता से बिना किसी प्रलोभन व दबाव के स्वतंत्र रूप से मतदान प्रक्रिया में भाग लेने का आवाहन करते हुए कहा कि जिला प्रशाासन हर हाल में स्वतंत्र निष्पक्ष, शांतिपूर्ण, निर्भीक और व्यवस्थित रूप से विधानसभा चुनाव 2022 को संपादित करने के लिए कृत संकल्पित है। सभी निर्भीक होकर मतदान करें।
उन्होंने कहा कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के मतदान के दौरान भी कोविड-19 की गाईड लाइन का अनुपालन किया जाएगा तथा बूथों पर नागरिकों की सामाजिक दूरी, हैंड सेनिटाइजर की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने सभी से मतदान हेतु भी मास्क पहनकर आने की अपील की।
इस अवसर पर एसएसपी बरिंदरजीत सिंह ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में किसी भी तरह से बाधा पहुंचाने वाले संभावित व्यक्तियों, अराजक तत्वों, किसी भी तरह के पूर्व के आपराधिक कृत्यों में संलग्न व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है और इसके साथ ही लाइसेंसधारियों के शस्त्रों को भी जमा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनपद में पर्याप्त मात्रा में सुरक्षाबल मौजूद हैं।
उन्होंने कहा कि अन्तर्राज्ययी सीमा से सटा होने के कारण जसपुर थाना बॉर्डर का है इसलिए यहां पर पैनी नजर रखने के लिए पुलिस को और अधिक सतर्क किया गया है । विधानसभा चुनाव निर्भीक, निपक्ष एवं शांतिपूर्ण रूप से संपन्न के लिए एसएसबी एवं बीएसएफ के जवानों ने नगर में फ्लैग मार्च कर मतदाताओं को बिना डरे मतदान करने का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि अराजक तत्वों एवं समाज में झूठी अफवाहे फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। आदर्श आचार संहिता के चलते जनपद में धारा 144 लागू है इस दौरान अराजक तत्वों द्वारा क्षेत्र का वातावरण एवं शांति भंग करने कब प्रयास किया गया तो उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने नगरवासियों से चुनाव में शांति बनाये रखने की अपील की।
इसके साथ ही जिलाधिकारी व एसएसपी ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय, जीजीआईसी में बने बूथों का निरीक्षण किया व महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles