spot_img
spot_img
Friday, February 20, 2026
spot_img

जसपुर : श्री सनातन धर्म सेवा समिति ने निकाली भगवान श्री राम की भव्य शोभायात्रा

पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : श्री सनातन धर्म सेवा समिति द्वारा जसपुर में भगवान श्री रामलला की विग्रह प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में सुभाष चौक/झण्डा चौक से एक भव्य विशाल शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गों पर निकाली गई।

सोमवार को समस्त धर्म प्रेमी सुभाष चौक/झण्डा चौक पर एकत्र हुए। जहां से विशाल जन समूह के साथ भगवान श्रीराम जी की भव्य शोभायात्रा प्रारंभ की गई । यात्रा मेन बाजार, कोतवाली रोड, बारी चौक, ठाकुर मंदिर, गांधी पार्क, ठाकुरद्वारा बस स्टैंड, मोहल्ला जोशियान, मोहल्ला चौहनान होते हुए हनुमान चबूतरा पर पहुंची। जहां भाजपा नेता सन्नी पधान के साथ दर्जनों लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत कर प्रसाद वितरण किया। यहां लोगों ने भंडारा प्रसाद ग्रहण किया। शोभायात्रा में शामिल हजारों महिलाओं ने राम धुन, श्री राम कीर्तन, राम सीता का गुणगान किया। बच्चे हाथों में भगवान राम का झंडा लेकर जय श्री राम का नारा लगाते हुए चल रहे थे।

नगर में शोभा यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर, आतिशबाजी छोड़कर तथा शंखनाद कर स्वागत किया गया । राम धुन से पूरा नगर राममय हो गया। तथा जय श्री राम के जयकारों से नगर गूंज उठा। इस दौरान महिला एवं पुरुष धर्म प्रेमियों की हजारों की संख्या में भीड़ उमड पड़ी। विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा शोभा यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर नगर के मंदिरों को सजाया गया तथा रामायण पाठ के आयोजन के साथ-साथ हवन पूजा आरती की गई।

यात्रा के दौरान जसपुर में गाँधी मूर्ति चौक पर कांग्रेस विधायक आदेश चौहान ने श्री रामलला विग्रह प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। उसके उपरांत आदेश चौहान ने श्री राम दरबार का रथ रस्सी पकड़कर खींचा। विधायक आदेश चौहान ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के साथ जय श्री राम आदि के नारे भी लगाए। कांग्रेस विधायक आदेश चौहान के साथ भारतीय किसान यूनियन नेता सुरजीत ढिल्लों, राहुल गहलोत, हिमांशु नंबरदार आदि मौजूद रहे।

इस मौके पर किच्छा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, उत्तराखंड एससी आयोग के अध्यक्ष मंत्री मुकेश कुमार, पूर्व विधायक डॉक्टर शैलेंद्र मोहन सिंघल, पूर्व सांसद एवम महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के प्रतिनिधि शीतल जोशी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य खड़क सिंह चौहान, सनातन धर्म सेवा समिति के अध्यक्ष नीलकमल शर्मा, दिग्विजय सिंह चौहान, पवन वर्मा, विमल अग्रवाल, पराग अग्रवाल, नितेश जैन, धर्मेंद्र सिंह एडवोकेट, सरवन सिद्धू, हरिओम सिंह, बलराम तोमर, गिरीश चंद्र जोशी, सुरेंद्र चौहान हृदेश चौहान, अनिल जोशी, पीयूष जोशी, अशोक फौजी, रवि चौधरी, दिनेश तोमर, प्रदीप कुमार, मोहित जोशी, मोहनी शर्मा, लक्ष्मी देवी, उमा विश्नोई आदि हजारों सनातनी मौजूद रहे।

भगवान श्री राम मंदिर अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन जसपुर में अनेकों मंदिरों पर बड़ी एलसीडी लगाकर अयोध्या मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का लाइव टेलीकास्ट दिखाया गया। जहां टीवी स्क्रीन के सामने महिलाओं ने आरती भी की तथा जय श्री राम के नारे लगाए गए।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles