spot_img
spot_img
Sunday, April 19, 2026
spot_img

जसपुर : सनी पधान बने रामलीला कमेटी के अध्यक्ष, नवीन अग्रवाल कोषाध्यक्ष

पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : श्री रामलीला कमेटी मौहल्ला चौहनान, जसपुर के लोगों ने मुख्य बाजार स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर में एक बैठक का आयोजन कर वर्ष 2025 में होने वाली श्री रामलीला मंचन की कमेटी मौहल्ला चौहनान के लिए अध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष को सर्व सहमति से निर्विरोध चुन लिया।

आपको बता दें कि आज बृहस्प्तिवार को दोपहर 3 बजे श्री रामलीला कमेटी मौहल्ला चौहनान के नए अध्यक्ष चुने जाने के उपलक्ष में की गई मीटिंग में जसपुर शहर की तमाम धर्म प्रेमी जनता ने बढ़ चढ़कर भाग लिया तथा सबकी सहमति से सनी पधान को श्री रामलीला कमेटी का अध्यक्ष चुन लिया। वहीं, नवीन अग्रवाल को श्री रामलीला कमेटी 2025 का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता नीरज उर्फ रबी प्रधान एवं संचालन नितिन कुमार एडवोकेट ने किया।

इस अवसर पर विधायक आदेश चौहान, पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल, अनिल नागर, विमल चौहान, विनय जाटव, नितिन कुमार एडवोकेट, कमल कश्यप ठेकेदार, मनोज गहलौत, बिजेंदर गहलौत, मनोज कश्यप, अशोक सिद्धू सौरव गर्ग, तरुण बंसल, अमित गर्ग, विकास अग्रवाल, अवलोक गोयल, एसपी शर्मा, विपलेश गुप्ता, अवलोक जैन, गगन खन्ना, चेतन अग्रवाल, विकल चौहान, आलोक गोयल, बलराम तोमर, राजकुमार चौहान, अवनीश प्रधान, गौरव अग्रवाल आदि लोगों ने नई कमेटी को फूलमाला पहनाकर स्वागत किया एवं बधाई दी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles