spot_img
spot_img
Saturday, March 28, 2026
spot_img

काशीपुर में अपने साथी के साथ पकड़ा गया जसपुर का युवक, 6 बाइकें बरामद

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : पुलिस ने 2 युवकों को चोरी की 6 बाइकों के साथ गिरफ्तार किया है। इनमें से एक युवक जसपुर का जबकि दूसरा काशीपुर का रहने वाला है।

आपको बता दें कि कोतवाली काशीपुर क्षेत्र से विगत दिनों घटित बाइक चोरी की घटनाओं के अनावरण हेतु एसएसपी अजय गणपति द्धारा दिये गये आदेश-निर्देशो के क्रम में तथा एसपी स्वप्न किशोर सिंह व सीओ विभव सैनी के दिशा निर्देशन में कोतवाल काशीपुर हरेंद्र चौधरी द्वारा पुलिस की एक टीम का गठन किया गया।

गठित पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी -पतारसी करते हुये मुखबिर की सूचना पर दिनाँक 28-03-2026 को गुरुद्धारे के पीछे, ईदगाह के सामने, आम के बाग को जाने वाले रास्ते, काशीपुर से 1- रितेश कुमार उर्फ निक्का (25 वर्ष) पुत्र तेजपाल सिंह निवासी काली माता मन्दिर रोड, मौहल्ला भूप सिंह, जसपुर जिला ऊधम सिंह नगर तथा 2-विशाल दिवाकर उर्फ कालू (24 वर्ष) पुत्र स्व. रघुवीर दिवाकर निवासी पशुपति विहार कालोनी, थाना आईटीआई, काशीपुर को गिरफ्तार कर चोरी की 6 बाइकें बरामद की गईं।

पुलिस टीम में एसआई कौशल भाकुनी, सौरभ भारती, गिरीश चन्द्र, कां. प्रेम कनवाल, महेन्द्र सिंह देवड़ी, दीपक जोशी तथा देवानन्द शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles