spot_img
spot_img
Tuesday, October 20, 2026
spot_img

जेसीबी ने मारी युवक को टक्कर, हालत गंभीर

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : एक जेसीबी ने सड़क किनारे खड़े युवक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को एलडी भट्ट उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत चिंताजनक होने पर चिकित्सकों ने उसे रैफर कर दिया। पीड़ित के भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात जेसीबी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

ग्राम कचनाल गाजी, कुमाऊं कालोनी निवासी रुद्रनाथ सिंह पुत्र राजपाल सिंह ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कहा कि विगत 7 फरवरी की सुबह उसका भाई विनीत कुमार (26 वर्ष) रामनगर रोड स्थित राजकीय चिकित्सालय के पास सड़क किनारे खड़ा होकर अपने भाई का इंतजार कर रहा था। इस दौरान वहां से जेसीबी लेकर गुजर रहे चालक ने जेसीबी को लापरवाही से चलाते हुए उसके भाई को टक्कर मार दी। जिससे उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। रुद्रनाथ ने बताया कि इस दौरान चालक जेसीबी को मौके पर छोड़ वहां से फरार हो गया।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ धारा 279, 338 आईपीसी में मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles