spot_img
spot_img
Friday, March 27, 2026
spot_img

कांगड़ा के डॉ. राजीव, संजना और आकृति को मिला ‘साहित्य गौरव सम्मान 2021’

कांगड़ा (महानाद) : कृष्ण कला मंच जयपुर द्वारा मासिक प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर कांगड़ा के डॉ. राजीव डोगरा तथा उनकी छात्राओं संजना तथा आकृति को ‘साहित्य गौरव सम्मान 2021’ देकर सम्मानित किया गया। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों के लेखकों ने हिस्सा लिया जिसमें से 100 सर्वश्रेष्ठ रचनाकारों को चुना गया। जिसमें कांगड़ा के डॉ. राजीव, आकृति और संजना शामिल हैं।

मुख्याध्यापक प्रवेश शर्मा, प्रिंसिपल नीरज गर्ग, रविंदर नरयाल खण्ड स्रोत केंद्रीय समन्वयक खण्ड कांगड़ा के बीआरसी, भाषा अध्यापक वीणा, संजना तथा आकृति के माता-पिता मोहिंदर, बीना देवी, मदन लाल, बीना देवी और शिमला के साहित्यकार रोशन जसवाल ने अत्यंत खुशी व्यक्त की और राजीव तथा बच्चों को शुभकामनाएं दीं साथ ही राजीव को ऐसे ही बच्चों को प्रेरित कर लेखन में आगे बढ़ने के लिए उत्साहित किया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles