spot_img
spot_img
Tuesday, October 20, 2026
spot_img

पौड़ी में कानूनगो का तबादला, महिला राजस्व उपनिरीक्षक सस्पेंड, जानें मामला…

Uttarakhand News: उत्तराखंड में शासन ने बड़ी कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि शासन ने पौड़ी में एक महिला राजस्व उपनिरीक्षक को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही एक कानूनगो का तबादला किया गया है। मामला लैंसडौन तहसील में तैनात एक राजस्व उपनिरीक्षक व व्यापारी के बीच पैसे को लेकर बातचीत के वायरल आडियो वायरल हुआ बताया जा रहा है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार लैंसडौन तहसील में तैनात कर्मियों व भू माफियाओं के मध्य साठगांठ को लेकर पिछले लंबे समय से चर्चा होती आई हैं। इसको लेकर आडियो हाल ही में  वायरल हुआ था। बताया जा रहा है कि वायरल आडियो में महिला राजस्व निरीक्षक एक युवक को प्रमाण पत्र जारी करने की एवज में कानूनगो को पैसे देने की बात कह रही है। महिला राजस्व निरीक्षक इस आडियो में युवक को समझा रही है कि तहसील कर्मियों से उनके कई काम पड़ते रहते हैं। मामले में जांच के आदेश दिए गए थे।

बताया जा रहा है कि अबइस मामले में लैंसडाउन एसडीएम ने अपनी जांच रिपोर्ट डीएम आशीष चौहान को सौंप दी है। इस रिपोर्ट में किसी तरह के लेन-देन की पुष्टि नहीं हो पाई है। ऐसे में डीएम ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए महिला राजस्व उपनिरीक्षक वन्दना टम्टा को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही इस मामले में अप्रत्यक्ष रूप से सामने आये कानूनगो रमेश चंद्र का भी तबादला किया गया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles