spot_img
spot_img
Saturday, February 21, 2026
spot_img

काशीपुर ब्रेकिंग : गंगे बाबा रोड पर पटाखों का अवैध भंडारण करने वाले 2 कारोबारी गिरफ्तार

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : गेंगे बाबा रोड पर, झंडू शाह बाबा की मजार के पास वाली गली, मौ. पक्काकोट, काशीपुर में पटाखों का अवैध भंडारण करने वाले 2 करोबारियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मौके से 111 गत्ते की पेटियों/पैकेट में विभिन्न मार्को के अवैध पटाखे बरामद हुए हैं।

आपको बता दें कि दिनांक 15.10.2025 को चौकी प्रभारी कटोराताल एसआई कौशल भाकुनी को मुखबिर के जरिये सूचना मिली कि मौ. पक्का कोट में कौशल यादव के बंद पड़े मकान में भारी मात्रा में अवैध तरीके से आतिशबाजी (पटाखों) का भण्डारण किया गया है, जहां से पटाखों की अवैध तरीके से बिक्री की जा रही है।

उक्त सूचना पर एसएसआई अनिल जोशी मय फोर्स के मौके पर पहुंचे और जानकारी की तो विकास यादव पुत्र कौशल यादव ने बताया कि उक्त बंद पड़ा मकान उसका है और उसमें उसका व उसके फूफा सतीश यादव का संयुक्त रूप से पटाखों का गोदाम है। जब उससे पटाखों का लाइसेंस मांगा गया तो वह दिखा नहीं पाया। जब उन्होंने मकान को खोलने के लिए कहा तो विकास यादव ने बंद घर को खोलने से मना कर दिया।

एसएसआई अनिल जोशी ने बताया कि रात्रि का समय होने के कारण उक्त गोदाम से माल हटाये जाने की सम्भावना को देखते हुए रात्रि में कां. विजय गोस्वामी व आदेश को निगरानी में तैनात किया गया और दिनांक- 16.10.2025 को बंद घर की तलाशी लेने हेतु तलाशी वारण्ट जारी कराने एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु एक मजिस्ट्रेट नियुक्त करने बावत परगना मजिस्ट्रेट काशीपुर को रिपोर्ट प्रेषित की गई। तत्पश्चात दिनांक 16.10.2025 को वह कां. वन्दना, चौकी प्रभारी कटोराताल एसआई कौशल भाकुनी व चौकी टाण्डा उज्जैन से एसआई गणेश पाण्डेय, कां. प्रेम कनवाल व गिरीश मठपाल के साथ पक्काकोट स्थित कौशल यादव के बंद घर पर पहुंचे।

एसएसआई जोशी ने बताया कि आस-पास परिसर में ही मौजूद विकास यादव पुत्र कौशल यादव निवासी पंजाबी सराय, काशीपुर व विकास यादव के फूफा सतीश यादव पुत्र हुल्लीमल यादव निवासी कटरामालियान, काशीपुर मौके पर मिले। मौके पर पहुंचे सीओ दीपक सिंह व कोतवाल हरेन्द्र चौधरी ने आवश्यक आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इसके बाद तहसीलदार काशीपुर पंकज चंदोला व एसआई गणेश पाण्डेय मौके पर आये। तहसीलदार मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में मौहल्ले के पार्षद सुरेश सैनी को बुलाया गया एवं व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रभात साहनी व उपाध्यक्ष जतिन नरूला भी मौके पर पहुंचे।

एसएसआई जोशी ने बताया कि उक्त लोगों की मौजूदगी में बंद घर के स्वामी विकास यादव द्वारा ताला खोला गया, जिसके गेट के दाहिनी तरफ व बांयी तरफ बड़े-बड़े दो कमरों में गत्ते की पेटियां रखी मिली, जिनके बारे में पूछने पर विकास यादव व सतीश यादव द्वारा उक्त सभी पेटियों में आतिशबाजी (पटाखे) होना बताया गया। पूछताछ करने पर विकास यादव व इसके फूफा सतीश यादव ने बताया गया कि ये माल हम दोनों मिलकर गदरपुर से लेकर आये थे और यहां से पटाखों की बिक्री फुटकर में व दिपावली के लिये थोक में कर रहे थे। कल जब पुलिस वालों ने हमें गेट खोलने के लिए कहा तो लाईसेंस न होने के कारण हम डर गये थे, इसलिए हमने गेट नहीं खोला। मौके पर एफएसएसओ चन्दन सिंह बिष्ट को बुलाया गया।

एसएसआई ने बताया कि दोनों कमरों में कुल 111 पेटियां आतिशबाजी मिली। सतीश कुमार यादव द्वारा पटाखों के दो पुराने बिल चार प्रतियों में प्रस्तुत किये गये तथा बताया गया कि यह बिल गोदाम में रखे पटाखों के हैं। उक्त दोनों बिलों के अवलोकन से यह परिलक्षित हुआ कि उक्त दोनों व्यक्तियों के द्वारा माह जनवरी 2025 से मौके पर पटाखों का अवैध भण्डारण किया गया है। मौके पर पटाखों के अवैध भण्डारण के आस-पास आवासीय भवन स्थित हैं एवं गोदाम घनी आबादी के बीच में स्थित है, जहां पर कोई सुरक्षा के इंतजाम (पानी, रेता व फायर एक्सटिंग्यूसर) भी नहीं किये गये हैं।

एसएसआइ्र ने बताया कि उक्त दोनों व्यक्तियों विकास यादव व सतीश कुमार यादव द्वारा बिना लाईसेंस के अवैध तरीके से आतिशबाजी/ पटाखे जो कि विस्फोटक एवं ज्वलनशील सामग्री है, का अवैध तरीके से भण्डारण किया गया है। मौके पर मौजूद उक्त दोनों व्यक्तियों का यह कृत्य धारा- 5/9(ख) विस्फोटक अधिनियम की हद को पहुंचता है। उक्त दोनों व्यक्तियों द्वारा पुलिस की मौजूदगी में संज्ञेय अपराध कारित किये जाने व फरार होने एवं विवेचना में सहयोग न करने की सम्भावना के कारण मौके से गिरफ्तार किया गया।

 गिरफ्तार किये गये अभियुक्त –
1. विकास यादव (24 वर्ष) पुत्र कौशल यादव निवासी पंजाबी सराय, काशीपुर, जिला ऊधम सिंह नगर।
2. सतीश यादव (42 वर्ष) पुत्र हुल्लीमल यादव निवासी कटरामालियान, काशीपुर जिला ऊधम सिंह नगर।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles