spot_img
spot_img
Wednesday, February 25, 2026
spot_img

काशीपुर : हल्दीराम कंपनी की फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर ठग लिये 4.75 लाख

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : एक ठग ने अपने को हल्दीराम कंपनी (Haldiram Company) का फ्रेंचाइजी (franchisee) हेड बताकर एक व्यापारी के साथ 4.75 लाख रुपए की ठगी (Fraud) कर ली। पुलिस ने व्यापारी की तहरीर के आधार पर अज्ञात साइबर ठग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी है।

लक्ष्मीपुर पट्टी, मझरा निवासी माज शरीफ पुत्र मजहउल इस्लाम ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि विगत 29 नवंबर 2021 को एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। जिसने खुद को हल्दीराम कंपनी का फ्रेंचाइजी हेड ऑफिसर बताया। उसने कहा कि आपको हल्दीराम की एजेंसी दी जा रही है। जिसके लिए आपको 4.75 लाख रुपए कंपनी के खाते में जमा करने पड़ेंगे। जिस पर माज शरीफ ने उसके खाते में पैसे जमा करवा दिए। लेकिन उसको एजेंसी नहीं मिली। जिसके बाद उसने जांच पड़ताल की तो पता चला कि वह ठगी का शिकार हो गया है।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात साइबर ठग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles