spot_img
spot_img
Thursday, February 26, 2026
spot_img

काशीपुर : 5.89 ग्राम स्मैक के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ा शाहिद

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : कटोराताल चौकी पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को 5.89 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
बता दें कि बीती देर शाम कटोराताल चौकी प्रभारी नवीन बुधानी कां. मोहन व प्रेम सिंह के साथ गश्त कर रहे थे। इस दौरान अल्ली खां जाने वाले रास्ते के पास एक संदिग्ध युवक शाहिद उर्फ़ भोलू हबीबनूर निवासी खालसा को दबोच कर उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से 5.89 ग्राम स्मैक बरामद हुई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles