spot_img
spot_img
Wednesday, June 10, 2026
spot_img

काशीपुर : पत्नी के साथ की मारपीट, भाई ने सास-ससुर पर चलाई गोलियां

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : एक व्यक्ति ने अपनी पुत्री के ससुरालियों पर उसकी पुत्री के साथ मारपीट करने व अपने दामाद के भाई पर उन पर गोलियां चलाने का आरोप लगाया है।

ग्राम बगवाड़ा, कुंडा, काशीपुर निवासी सतवन्त सिंह पुत्र दर्शन सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दिनांक 9-06-2026 को उनकी पुत्री मनदीप कौर ने फोन करके बताया कि वह किसी पड़ोसी के घर से फोन कर रही है, उसकेे पति हरजीत सिंह पुत्र जोगेन्दर सिंह निवासी ग्राम पच्चावाला, कुण्डेश्वरी एवं उसके देवर प्रदीप सिंह, उसके ससुर जोगेन्दर सिंह व सास सिन्दर कौर उसे कमरे में बन्द कर उसके साथ मारपीट की है।

सतवन्त सिंह ने बताया कि फोन आते ही सबसे पहले उन्होंने इसकी सूचना डायल 112 पर दी। जब वह और उनकी पत्नी वहाँ पहुँचे तो मनदीप के देवर प्रदीप सिंह ने अपने घर की छत पर चढ़कर दो हवाई फायर किए। उन्होंने बड़ी मुश्किल से अपनी बेटी को पड़ोसियों के घर से लिया। तथा उनकी पुत्री के पति हरजीत सिंह व उसके पिता ने ने उनके साथ आए पड़ोसियों को गन्दी-गन्दी टिप्पणी व अपशब्द बोले। उन्होंने उक्त लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

सतवन्त सिंह की तहरीर के आधार पर पुलिस ने उक्त लोगों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 27, बीएनएस की धारा 115(2), 125, 127(2), 352 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना एसआई कंचन कुमार के हवाले की है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles