विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : एक व्यक्ति को अपने जानकार को फॉर्च्यूनर देना भारी पड़ गया। फॉर्च्यूनर मांग कर ले गया दोस्त अब उसकी गाड़ी वापिस नहीं कर रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर दोस्त व फॉर्च्यूनर की तलाश शुरु कर दी है।
रामनगर रोड, देवस्थली निवासी कुलदीप सिंह पुत्र अजीत सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका जानकार कन्हैया गुलाटी/ पुत्र स्व. चन्द्रशेखर गुलाटी निवासी 30वी, शहदाना कालोनी, स्टेडियम रोड, थाना बारादरी, बरेली, उत्तर प्रदेश उसकी फॉर्च्यूनर गाड़ी को मांग कर ले गया था, उसके द्वारा आज तक उसकी गाड़ी वापिस नहीं की गई है।
कुलदीप ने बताया कि उसके द्वारा जानकारी करने पर मालूम हुआ कि कन्हैया गुलाटी ने उसकी गाड़ी अजय पवन, निवासी 671, अशोक विहार, फेस – 3, गुड़गांव, हरियाणा के पते पर खड़ी की है। जब उसने अजय पवन से गाड़ी मांगी तो अजय पवन ने उसे धमकाया व गाली गलौच करी व केस करने जान से मारने की धमकी देते हुये कहा कि जान से मरवा दूंगा।
कुलदीप ने कहा कि कन्हैया गुलाटी द्वारा अमानत में खयानत कर विश्वासघात करते हुये उसे अपनी गाड़ी उपयोग करने से वंचित कर दिया है। उसने कन्हैया के खिलाफ कानूनी कार्यवाही कर की गाड़ी वापिस दिलाने की मांग की है।
पुलिस ने कन्हैया गुलाटी के खिलाफ 316(2), 351(2), 352 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एसआई कविन्द्र शर्मा के हवाले की है।
kashipur_city | kashipur_news



