काशीपुर पहुंचे हरीश रावत ने लगाया ‘काशीपुर जीतो, उत्तराखंड जीतो’ का नारा

0
502

कांग्रेस के सदस्यता ग्रहण समारोह में उमड़ी भारी भीड़, भाजपा सहित अन्य दलों को छोड़कर दर्जनों ने थामा कांग्रेस का हाथ

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : रामलीला ग्राउंड में कांग्रेस द्वारा आयोजित सदस्यता ग्रहण समारोह में जिला पंचायत सदस्य हरदेव सिंह हैरी एवं नगर निगम पार्षद दीपक कांडपाल ने अपने कई समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने दोनांे नेताओं को फूल माला पहनाकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई।
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने विजय शंखनाद जनसभा को संबोधित करते हुए ‘काशीपुर जीतो, उत्तराखंड जीतो’ का नारा बुलंद करते हुए कहा कि हमारा लक्ष्य कुर्सी प्राप्त करना नही हैं। हमारा सिर्फ एक उद्देश्य है समृ( और सशक्त उत्तराखंड।
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि नगर में बन रहे दोनों आरओबी हमारी सरकार में स्वीकृत हुए थे, लेकिन बीजेपी सरकार आज भी इन्हें पूरा करवाने में असमर्थ रही है। वहीं नये जिले बनाने की बात करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने वादा किया कि सरकार बनने के 1-2 साल के भीतर नए जिले अस्तित्व में अवश्य आएंगे। हरीश रावत ने कहा कि प्रदेश और देश की सरकार कुछ लोगों की भलाई को काम कर रही है, जिनकी संपत्ति में बेतहाशा वृद्धि हो गई। उन्होंने कहा कि अडानी व अंबानी की संपति कई करोड़ बढ़ गई। सरकार ने महिलाओं की रसोई में डाका डाला। उज्ज्वला बहुत बड़ी तिजारत है। जब से उज्ज्वला योजना आई उसके बाद से घरेलू गैस का सिलेंडर एक हजार रुपए तक पहुंच गया। दुनिया भर में पेट्रोल-डीजल के दाम घट रहे और सरकार निरंतर बढ़ा रही है। गृहृणी कहती है कि ‘ऐ गैस भैया खत्म मत हो जाना नहीं तो सासू मां डांटेगी’।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आते ही चार सौ रुपए गैस सब्सिडी महिलाओं के खाते में डालेगी। हरीश रावत ने कहा कि हम बेटियों को इंजीनियर, डॉक्टर बनाना चाहते हैं और भाजपा सरकार घसियारी बनाना चाहती है। अपने कार्यकाल का जिक्र करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने बताया कि 3 साल के भीतर हमने 32,000 सरकारी भर्तिया निकली। वहीं भाजपा सरकार विदाई का समय आते देख सिर्फ जुमले बाजी कर रही है। कांग्रेस सत्ता में आते ही एक साल के अंदर 28 हजार रिक्तियां भरी जाएंगी इस बात का आश्वासन दिया।
पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि काशीपुर से उनका पुराना रिश्ता रहा है और आज काशीपुर कांग्रेस के इस उत्साह को देखकर विश्वास हो गया है कि काशीपुर में कांग्रेस का सूखा इस बार खत्म होने वाला है। बीजेपी की उलटी गिनती शुरू हो गई है। सरकार पर कटाक्ष करते हुए आर्य ने कहा कि यह सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। चाहे वह महंगाई हो या युवाओं को रोजगार देने की बात हो।
इस मौके पर जसपुर विधायक आदेश चौहान, मनोज जोशी एडवोकेट, मुक्ता सिंह, मीनू गुप्ता, इन्दुमान, डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय, जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी ऊधम सिंह नगर जितेन्द्र शर्मा (सोनू), कार्यकारी जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी हिमांशु गाबा, जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस ऊधम सिंह नगर रीना कपूर, सदस्य चुनाव प्रचार अभियान समिति त्रिलोक सिंह अधिकारी, महानगर अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी संदीप सहगल, महानगर अध्यक्ष महिला कांग्रेस उमा वात्सल्य, पूर्व महानगर अध्यक्ष महिला कांग्रेस लता शर्मा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख काशीपुर गुरुमुख सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामनगर संजय नेगी, जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस नैनीताल आशा बिष्ट, दीप्ति भारद्वाज खुल्बे, पीसीसी सचिव हरीश कुमार सिंह, अलका पाल, गीता चौहान, जया अजीता शर्मा, विनोद वात्सल्य, अरुण चौहान, जय सिंह गौतम, आशीष अरोरा (बॉबी), चेतन अरोरा, मुशर्रफ हुसैन, मंजू नेगी, शशांक सिंह, अफसर अली, अनुराग सिंह, रोशनी बेगम, प्रीत बम, रवि ढींगरा, प्रभात साहनी, अब्दुल कादिर, जतिन नरुला, अनीश अंसारी, आसिफ रजा, अनवर हुसैन, तौकिर अंसारी, राशिद फारुखी, जफर मुन्ना, अकरम बेग, शहजाद हुसैन, मो. मियाँ भारती, संजय सेठी, मनोज पंत, देवेन्द्र बिष्ट, मोहित चौधरी, अर्जुन सिंह रावत, कुन्दन बिष्ट, ललित रावत, इन्द्र सिंह राणा, इन्दर सिंह एडवोकेट, घनानन्द शर्मा, सोबन सिंह बोरा, श्याम बोरा, पंकज बिष्ट, राकेश यादव (टोपीवाला), जितेन्द्र सिंह पांगती (जीतू) आदि मौजूद थे।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here