spot_img
spot_img
Tuesday, May 26, 2026
spot_img

काशीपुर : दूसरी पत्नी के साथ महिला के घर में घुसकर मारपीट, महिला से छेड़छाड़

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : गौतम नगर निवासी एक महिला ने एक व्यक्ति व उसकी दूसरी पत्नी पर उसके घर में घुसकर उसके परिजनों के साथ मारपीट करने व उसके साथ अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया है।

गौतम नगर निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दिनांक 29.01.2024 को दोपहर लगभग 4 बजे वह अपने सास-ससुर व पति के साथ घर पर थी। तभी अमित उर्फ घन्नी व उसकी पत्नी सोनिया उसके घर पर आये और उसके पति व सास-ससुर के साथ गाली-गलौच व मारपीट करने लगे।

महिला ने बताया कि अमित उर्फ धन्नी का अपनी पहली पत्नी पिंकी से तलाक का मुकदमा चल रहा है। उसी मुकदमें से सम्बन्धित कोर्ट से उसे वारंट आया था जिसको लेकर अमित उर्फ धन्नी व उसकी पत्नी उस पर उसके परिवार पर झूठे आरोप लगाकर उसके घर में जबरन घुस आये और उसके व उसके परिवार के साथ मारपीट की तथा अमित उर्फ घन्नी ने उसकेे साथ अश्लील हरकतें की।

महिला ने बताया कि उक्त अमित उर्फ धन्नी बदमाश किस्म का व्यक्ति है और पहले भी जेल काट चुका है और उन्हें आये दिन धमकियां देता रहता है कि तुम सबकों मौका मिलने पर जान से मार दूंगा। जब वह अपने परिवार के साथ उसके विरुद्ध शिकायत करने आ रही थी तो उपरोक्त अमित उर्फ घन्नी ने कुछ गुण्डों के साथ उनका पीछा किया। महिला ने उक्त के खिलाफ उचित कानूनी कार्यवाही करने की माांग की है।

महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपी पति पत्नी के खिलाफ धारा 323, 504, 506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एसआई सतीश चंद्र के हवाले की है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles