spot_img
spot_img
Thursday, February 26, 2026
spot_img

काशीपुर पहुंचे सीएम धामी, गिनाये डबल इंजन के लाभ

आकाश गुप्ता

काशीपुर (महानाद) : काशीपुर पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा प्रत्याशी त्रिलोक सिंह चीमा के पक्ष में प्रचार करते हुए डबल इंजन के लाभ बताये।

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि डंबल इंजन का विकास बोल रहा है। विधानसभा चुनाव में भाजपा का कमल खिल रहा है। जनता जर्नादन भाजपा के साथ है। अन्य दलों के लोग केवल बातें करते हैं। लोगों को बरगलाते हैं। हमें काशीपुर की जनता पर विश्वास है। काशीपुर ही नहीं बल्कि ऊधमसिंहनगर की सभी विधानसभा सीटों से भाजपा प्रत्याशी विजय होंगे। भाजपा का 60 का पार का नारा लगभग पूरा होने जा रहा है।

हालाँकि धामी ने ये नही बताया कि पिछले 20 साल और डबल इंजन के 5 सालों में विधायक हरभजन सिंह चीमा ने काशीपुर का क्या विकास किया।

बता दें कि सीएम धामी के आज यहां सैनिक कालौनी पहुंचने पर आमजन व कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। धामी ने भाजपा प्रत्याशी त्रिलोक सिंह चीमा के समर्थन में चुनावी सभा की और डबल इंजन के लाभ गिनाए। लोगों से दोबारा डबल इंजन की सरकार बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि अटल आयुष्मान स्वास्थ्य योजना, हर घर शौचालय, वन रैंक, वन पेंशन, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जैसे अभियान कांग्रेस के पतन के लिए लिए काफी हैं। केंद्र की मोदी सरकार ने कोरोना काल में लोगों को जो मदद पहुंचाई उसे लोग आज तक नहीं भूले हैं। सरकार ने कोराना के टीके मुफ्त लगाए, जो एक कीर्तिमान से कम नहीं है। अब सरकार 12 से अधिक उम्र के लोगों को भी टीका लगाने जा रही है। जिन लोगों को बूस्टर लगना है उन्हें बूस्टर लगाया जा रहा है।

इतना ही नहीं प्रदेश में आशाओं, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, उपनल कर्मियों, भोजनमाताओं व पंचायत प्रतिनिधियों का मानदेय बढ़ाने का काम हमारी सरकार ने किया है। वृद्धावस्था पेंशन, विकलांग पेंशन को भी बढ़ाया। सबसे अहम आमा बुबु दोनों को पेंशन देने का काम किया है। नई खेल नीति भी उनकी सरकार की उपलब्धि है। प्रदेश की जनता एक बार फिर डबल इंजन की सरकार को सत्ता सौंपने को आतुर है।

जनसभा के उपरांत धामी ने नगर में रोड शो निकाल कर भाजपा को वोट देने का आहवान किया। इस मौके पर विधायक हरभजन सिंह चीमा, भाजपा प्रत्याशी त्रिलोक सिंह चीमा आदि मौजूद थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles