spot_img
spot_img
Tuesday, October 27, 2026
spot_img

काशीपुर : पैन खरीदने निकला किशोर हुआ गायब

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : घर से पैन खरीदने के लिये निकला किशोर रहस्मय ढंग से गायब हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका पता नहीं चला तो, किशोर के पिता ने पुलिस को तहरीर सौप कर उसकी बरामदगी की मांग की है।

कुंडेश्वरी निवासी पूरन सिंह कठैत पुत्र धन सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका 16 वर्षीय पुत्र पियूष कठैत विगत 2 जनवरी को पैन खरीदने के लिये घर से निकला था। परंतु काफी देर बाद भी जब वह घर नहीं वापस नहीं आया तो उन्होंने उसकी तलाश की। काफी तलाशने के बाद भी पीयूष का कहीं कोई पता नहीं चला।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर पियूष की तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles