पत्नी ने चाकू के दर्जनों वार कर ले ली पति की जान, फिर Facebook पर डाला कबूलनामा

0
173

नई दिल्ली (महानाद) : राजधानी दिल्ली के छतरपुर एक्सटेंशन इलाके में एक महिला ने अपनी पति पर चाकू से दर्जनों वार करके उसकी हत्या कर दी। महिला ने खुद को भी चाकू मारकर आत्महत्या की कोशिश की लेकिन व बच गई। उसे इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। महिला ने अपने पति की हत्या कर सोशल मीडिया पर इसका कबूलनामा भी पोस्ट किया जिसके जरिये मामले का खुलासा हुआ।

सोशल मीडिया की पोस्ट पढ़कर पति के घरवालों ने पुलिस से संपर्क साधा। जिसके बाद पुलिस घर में घुसी। पुलिस जब घर के अंदर पहुंची तो पूरे घर में खून बिखरा पड़ा था।

Advertisement

बता दें कि मध्य प्रदेश के उज्जैन की रहने वाली रेणुका का लगभग 8 साल पहले हरियाणा के यमुनानगर के व्यक्ति से प्रेम विवाह हुआ था। दोनों दिल्ली में एक इश्योरेंस कंपनी में काम करते थे। इन 8 सालों में दोनों के कोई बच्चा नहीं हुआ था जिस कारण इनमें अनबन रहती थी। 2 जनवरी को भी दोनों के बीच हुआ झगड़ा इतना बढ़ा कि महिला ने अपने पति की चाकू से गोदकर हत्या ही कर डाली। रेणुका ने चाकू से अपने पति की छाती और पेट पर कई बार हमला किया। पति की हत्या के बाद उसकी मानसिक स्थिति इतनी बिगड़ चुकी थी कि उसने इसका कबूलनामा फेसबुक पर पोस्ट कर डाला। यही नहीं इस दौरान उसने अपनी जान लेने के लिए चाकू से अपने हाथों की भी नस काट ली।

मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी कि उनके किराएदार दरवाजा नहीं खोल रहे हैं। उसी समय पीसीआर को एक महिला के फेसबुक पोस्ट के बारे में काॅल मिली, जिसमें बताया गया कि उसने अपने पति की हत्या कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here