spot_img
spot_img
Thursday, February 26, 2026
spot_img

काशीपुर : स्टॉक से कम मिली शराब, दुकान सील

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : स्टॉक में अनियमितता मिलने पर डीएम के निर्देश पर आबकारी विभाग ने एक अंग्रेजी शराब की दुकान को सील कर अग्रिम आदेशों तक निलंबित कर दिया है।

बता दें कि आबकारी निरीक्षक सोनू सिंह की अगुवाई में गठित टीम ने चीमा चौराहे पर स्थित सतीश गुलाटी की अंग्रेजी शराब की दुकान का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दुकान में स्टॉक से कम शराब पाई गई। साथ ही सामान्य दिनों से ज्यादा ब्रिकी पाई गई। मामले की रिपोर्ट डीएम को भेजी गई थी। डीएम के निर्देश पर आबकारी विभाग ने दुकान को सील कर दिया। आबकारी निरीक्षक ने बताया निरीक्षण के दौरान अनियमितता मिलने पर दुकान को अग्रिम आदेशों तक निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने कहा समय-समय पर विभाग दुकानों को निरीक्षण करता रहेगा।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles