spot_img
spot_img
Thursday, February 26, 2026
spot_img

काशीपुर अपडेट : दोपहर 12 बजे तक 30 प्रतिशत मतदान

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : लोकसभा चुनाव के पहले चरण में आज उत्तराखंड की सभी 5 लोकसभा सीटों पर मतदान की प्रक्रिया चल रही है। इसी क्रम में काशीपुर में भी सभी बूथों पर शांतिपूर्वक मतदान किया जा रहा है। हालांकि इस बार क्षेत्र में ज्यादा चुनाव प्रचार न होने के कारण मतदाताओं में भी वोटिंग को लेकर ज्यादा उत्साह नजर नहीं आ रहा है।

आपको बता दें कि दोपहर 12 बजे तक काशीपुर क्षेत्र में लगभग 30 प्रतिशत मतदान हुआ है। कुछेक मतदान केंद्रों को छोड़कर ज्यादातर मतदान केंद्रों पर भीड़ नहीं दिखाई दे रही है। मतदाता आराम से अपना मतदान कर चले जा रहे हैं।

बता दें कि इस बार मतदाताओं को मतदेय स्थल पर फोन ले जाने की इजाजत नहीं है। इसलिए यदि आप भी अपना फोन लेकर वोट डालने जा रहे हैं तो उसे कृपया बाहर या घर पर ही छोड़कर वोट डालने मतदान केंद्र के अंदर जायें।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles