spot_img
spot_img
Saturday, May 2, 2026
spot_img

काशीपुर का युवक लूट के मामले में अपने 2 साथियों के साथ रामनगर में गिरफ्तार

रामनगर (महानाद) : रामनगर पुलिस ने वीर भूमि कालोनी, मानपुर रोड, काशीपुर निवासी एक युवक को उसके 2 साथियों के साथ गिरफ्तार किया है। तीनों युवक हाथीडगर क्षेत्र में लूट की घटना के आरोपी हैं। पुलिस ने उनके पास से लूट के 7200 रुपये, एक ओप्पो कंपनी का मोबाइल, 3 तमंचे व 4 जिंदा कारतूस बरामद किये हैं।

आपको बता दें कि दिनांक 1.5.2026 को एसआई वीरेन्द्र सिंह बिष्ट एएसआई प्रेम बल्लभ जोशी, कां. विनीत चौहान, कवेन्द्र सिंह, प्रयाग कुमार व मेघा चन्द्र के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे, तभी एक मुखबिर ने सूचना दी कि जिन लोगों ने हाथीडगर क्षेत्र में जंगल के पास लूट की थी उनमें से 3 लोग ठीक वहीं पर फिर लूट करने गये हैं।

सूचना पर कार्रवाइ्र करते हुए एसआई वीरेंद्र बिष्ट पुलिसकर्मियों के साथ आम पोखरा वन रेंज के पास पुलिया पर पहुंचे तो पुलिया के पास एक सफेद रंग की स्कूटी के पास 3 लड़के बैठे दिखाई दिये जो पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगे लेकिन पुलिसकर्मियों ने उन तीनों लड़कों को पकड़ लिया।

पकड़े गये तीनों लड़कों ने अपना नाम आयुष चन्याल उर्फ अंशु पुत्र सुन्दर लाल निवासी ग्राम देवीपुर, मालधन चौड़, रामनगर, अनिल बिष्ट पुत्र लक्ष्मण सिंह बिष्ट निवासी मटकोट, थाना चौखटिया, जनपद अल्मोड़ा हाल निवासी वीर भूमि कालोनी, मानपुर रोड, काशीपुर, जनपद उधम सिंह नगर तथा प्रिंस कुमार पुत्र श्याम लाल निवासी मालधन नं. 7, रामनगर बताया। उनकी तलाशी लेने पर उनके पास से 7200 रुपये, एक ओप्पो कंपनी का मोबाइल, 3 तमंचे व 4 जिंदा कारतूस बरामद हुए।

सख्ती से पूछताछ करने पर प्रिंस कुमार ने बताया कि उन तीनों ने साहिल पुत्र बहादुर निवासी मालधन नं.- 4, रामनगर के साथ मिलकर 17 तारीख की रात को बाइक सवार 2 लोगों को तमंचो के बल पर डरा-धमकाकर 10,000 रुपये व मोबाईल की लूट की थी। लूट के बाद वे लोग हाथीडगर वाली रोड से होते हुए आमडंडा की तरफ जाने लगे। जहाँ पीडब्लूडी गेस्ट हाउस से आमडंडा रोड पर बने बस स्टॉप के पास रुककर माल बंटवारे के दौरान साहिल के पांव में गोली लग गई। इसके बाद चारो लोग सरकारी हास्पिटल गये जहां हास्पिटल वालो ने पीआई भेज दी, तो वे सभी वहां से भाग गये।

प्रिंस ने बताया कि उसने लूट के 10,000 हजार रुपये में से 2,000 हजार रुपये ईलाज के लिये साहिल को दिये, 8 हजार रुपये अपने पास रखे और मोबाईल अनिल बिष्ट को दिया। उन 8 हजार रुपयों में से 7200 बचे थे जो उसके पास से बरामद हुए हैं।

3 अवैध तमंचे बरामद होने के आधार पर पुलिस ने अनिल बिष्ट के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25, 3 के तहत मुकदमा दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles