spot_img
spot_img
Monday, July 27, 2026
spot_img

काशीपुर : चोरी की 2 बाइकों के साथ विष्णु गिरफ्तार

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : पुलिस ने एक युवक को चोरी की 2 बाइकों के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

आपको बता दें कि कोतवाली काशीपुर क्षेत्र से विगत दिनों घटित बाइक चोरी की घटनाओं के अनावरण हेतु एसएसपी अजय गणपति द्धारा दिये गये आदेश-निर्देशो के क्रम में तथा एसपी स्वप्न किशोर सिंह व सीओ विभव सैनी के दिशा निर्देशन में बाइक चोरी की घटनाओं के अनावरण हेतु प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र चौधरी द्वारा पुलिस टीम का गठन किया गया।

पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 2.5.2026 को चेकिंग के दौरान रेलवे फाटक, शुगर फैक्ट्री के पास, काशीपुर से विष्णु (28 वर्ष) पुत्र पंचानन्द निवासी ग्राम दोहरी वकील, भट्टा कॉलोनी, कुंडेश्वरी, काशीपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की 2 बाइकों को बरामद कर कोर्ट में पेश कर दिया।

पुलिस टीम में एसआई देवेंद्र सिंह मेहता , कां. हेमंत कुमार तथा पवननाथ शामिल थे।

बरामदगी –

1-मोटर साईकिल टीवीएस अपाचे चेसिस नं0 रजिस्ट्रेशन नंबर UK18F-9272
(कोतवाली काशीपुर से संबंधित)

2-वाहन मोटरसाइकिल पैशन प्रो रजिस्ट्रेशन नंबर UP22Y-1969
(अन्य थाने से संबंधित)

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles